Posts

Showing posts with the label Opposition

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पतन, क्या वे पार्टी के लिए अभिशाप बन गए हैं?

Image
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस—वह पार्टी जिसने देश पर दशकों तक शासन किया और देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक ढांचे पर गहरी छाप छोड़ी—आज अपने इतिहास के सबसे गहरे और दर्दनाक संकट से गुजर रही है। हालत यह है कि जब-जब चुनाव आते हैं, कांग्रेस की हार लगभग तय मानी जाती है। लोकसभा हो या विधानसभा या स्थानीय निकाय, हार की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। आज यह पार्टी केवल चुनाव नहीं हार रही, बल्कि अपनी पहचान, अपना प्रभाव और अपना आत्मविश्वास तीनों खोती जा रही है। 

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार- अगर आप सच्‍चे भारतीय होते, तो इस तरह की बातें नहीं करते

Image
राजनीति और सेना जैसे संवेदनशील मुद्दे जब आपस में टकराते हैं, तो हलचल मचती है। ठीक वैसा ही हुआ है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें भारतीय सेना पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर कड़ी फटकार लगाई। मामला नया नहीं, बल्कि 2022 के गलवान संघर्ष से जुड़ा है।

जेटली को लेकर राहुल के दावे पर सवाल! क्या राहुल गांधी भी केजरीवाल की राह पर जा रहे हैं?

Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर घिरे हुए हैं। इस बार उन्होंने देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर ऐसी टिप्पणी की जिसे राजनीतिक हलकों में 'असंवेदनशील और अशोभनीय' बताया गया। यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में फंस चुके हैं। इससे लगता है कि क्या राहुल गांधी भी अब विवादित- अनर्गल बयान देने के मामले में अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं, जहां चौंकाने वाले बयान, सार्वजनिक आलोचना और बाद में माफी एक पैटर्न बन गया है? 

राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति: जब विदेशी मंच बन जाते हैं सरकार विरोध का हथियार

Image
लोकतंत्र की खूबी ही यह है कि हर नागरिक, और खासकर विपक्ष, सरकार की आलोचना कर सकता है। लेकिन जब एक राष्ट्रीय नेता भारत के अंदर की समस्याओं को विदेशी मंचों पर ले जाकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है, विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स को “सच” का प्रमाण बनाता है, और विदेशी नेताओं की राय को अपने देश की संसद और न्यायपालिका से ऊपर रखता है — तो यह सिर्फ आलोचना नहीं, राष्ट्रीय चेतना पर प्रहार बन जाता है।

राज्यसभा में अमित शाह का हमला: ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के अड्डों पर किया पहला वार, विपक्ष को बताया आतंक पोषक

Image
राज्यसभा में 30 जुलाई कोॉ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की अब तक की सबसे निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के पराक्रम ने भारत को आतंकवाद पर जवाब देने की नई ताकत दी है।

बंगाल की औद्योगिक बदहाली: 6688 कंपनियों का पलायन

Image
क्या आपने कभी सोचा है कि जो बंगाल एक समय देश की औद्योगिक ताकत हुआ करता था, आज वहां की फैक्ट्रियाँ बंद क्यों हो रही हैं? कंपनियाँ एक-एक करके वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेट क्यों रही हैं? जी हां, बात हो रही है पश्चिम बंगाल की, और वो भी ममता बनर्जी के 14 साल लंबे राज की।

मुनीश रायज़ादा ने आर्थिक विफलता के लिए ठहराया आप सरकार को जिम्मेदार

भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी-BLP) अध्यक्ष, डॉ. मुनीश रायज़ादा ने आप सरकार की आर्थिक विफलता पर सवाल उठाया है। उन्होंने दिल्ली में विधायक विकास फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने के कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री, जो दिल्ली सरकार का एक रबर स्टैंप हैं, और यह फंड बढ़ाया है।”

ममता के एक दांव से कई चित: राहुल, नीतीश, केजरीवाल के साथ अखिलेश भी पीएम रेस से बाहर

Image
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बड़ा खेल कर दिया है। ममता बनर्जी के एक दांव से राहुल गांधी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता पीएम की रेस से बाहर हो गए हैं। टीएमसी सुप्रीमो की सियासी चाल से सभी पार्टी के नेता अचंभित हैं। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव पेश कर ममता से इस दौड़ में शामिल सभी नेताओं के साथ खेल कर दिया है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भले ही इस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया लेकिन उनके साथ ही हर नेता इस प्रस्ताव से हैरान है।

 समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीति कर रही है केजरीवाल सरकार- करतार सिंह भड़ाना

राजधानी दिल्ली में पिछले कई वर्षों से बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली और आसपास में रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा है। हर साल ये समस्या बढ़ती ही जा रही है। अब हालात ऐसे बन गए हैं की आम और खास, सभी लोग प्रदूषण से परेशान हो चुके हैं। इस मुद्दे पर वीरवार को प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा

दिल्ली हिंसा को भड़काने के लिए सोनिया गांधी दोषी- बीजेपी

Image
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्‍ली हिंसा पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पिछले दो महीने से लोगों को भड़काने का काम कर रही है। प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये दो दिन की हिंसा नहीं है दो महीने से लोगों को उकसाया जा रहा है।

बीजेपी ने विरोधियों को किया पस्त, प्रचंड बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार

Image
आएगा तो मोदी ही और मोदी आ ही गया। मोदी का चेहरा, नीतियों के चरित्र और शाह की चाल से बीजेपी ने 2014 की लहर को 2019 में सुनामी में तब्दील कर दिया जिसकी वजह से बीजेपी अपने दम पर 300 के करिश्माई आंकड़ा को पार कर गयी।