बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले दो महीने से लोगों को भड़काने का काम कर रही है। प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये दो दिन की हिंसा नहीं है दो महीने से लोगों को उकसाया जा रहा है।
नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद रामलीला मैदान में सोनिया जी की रैली हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि ये आर- पार की लड़ाई है, फैसला लेना पड़ेगा इस पार या उस पार। उकसाने का काम वहीं से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 1984 में जिस तरह राजीव गांधी ने लोगों को भड़काया उसी तरह सोनिया ने भी लोगों को उकसाया।
उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को कानून आया और 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में सोनिया गांधी ने कहा कि इस समय देश की हालत बहुत गंभीर हो गई है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने घरों से बाहर निकलें और आंदोलन करें। देश को बचाना है तो हमें संघर्ष करना होगा। अब वक्त आ गया है कि घरों से निकलिए और आंदोलन कीजिए।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इसी रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि लाखों को बंदी बनाया जायेगा, जो नहीं लड़ेगा वो कायर कहलाएगा।
जावड़ेकर ने कहा कि रैली में सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी ने भी लोगों को भड़काने का काम किया और कहा कि डरो मत, आपके साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।
बीजेपी नेता ने कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी हमला करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद और शशि थरूर ने लोगों को भड़काया। मणिशंकर शाहीन बाग गए। वह तो पाकिस्तान भी गए और कहा कि शाहीन बाग से आशा नजर आ रही है।
जावड़ेकर ने कहा कि किसी की नागरिकता नहीं जानी है, ये जानते हुए भी जान बूझकर ऐसी गलत बयानी और डर पैदा करना ही इसकी पृष्ठभूमि है। उकसाने का काम वहीं से शुरू हुआ।
देखिए वीडियो-
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
उत्तर प्रदेश के नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के मीडिया विभाग और IQAC के सहयोग से 3 अक्टूबर 2025 को एक कार्यशाला का...
-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस—वह पार्टी जिसने देश पर दशकों तक शासन किया और देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक ढांचे पर गहरी छाप छोड़ी—आज अपने इतिह...
-
सोचिए, जब देश का प्रधानमंत्री आपको सीधे "होमवर्क" दे- वो भी बड़े प्यार से। ऐसा ही कुछ हुआ जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार, 10 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में चुनावी सुधारों पर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। शाह ने...
-
किसानों की कमाई बढ़ाने और खेत से थाली तक एक मजबूत सप्लाई चेन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) में 1,920 क...
-
जब सरकार वाकई विकास की रफ्तार पकड़ती है, तो उसकी झलक कुछ ऐसे ही फैसलों में दिखती है। आज ऐसा ही दिन था जब मोदी सरकार की कैबिनेट ने तीन बड़े प...
-
संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को एक भावनात्मक और प्रेरक पत्र लिखा है। 26 नवंबर को जारी किए गए इस पत्र में उन्होंन...
-
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख थिंक-टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताज़ा एशिया पावर इंडेक्स 2025 रिपोर्ट ने भारत की बढ़ती ताकत पर आधिकारिक मुहर लगा दी ...
-
किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में भारत सरकार की कोशिशें पिछले कुछ वर्षों में काफी तेज हुई हैं। इन कोशिशों...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कृषि क्षेत्र आज नई ऊँचाइयों को छू रहा है। पहले जहाँ देश में अनाज तो खूब पैदा होता था, लेकिन...
No comments:
Post a Comment