Showing posts with label Parliament. Show all posts
Showing posts with label Parliament. Show all posts

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: समाधान की दिशा में आगे बढ़ता भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 29 जनवरी को संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण, बजट सत्र की महत्ता और देश के दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण पर विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय व्यवधान का नहीं, बल्कि समाधान का है। उन्होंने सभी माननीय सांसदों से आग्रह किया कि संसद के इस महत्वपूर्ण सत्र के दौरान राष्ट्रहित में समाधानकारी निर्णयों को प्राथमिकता दी जाए।

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर CAA तक- विपक्ष राष्ट्रहित के हर फैसले का विरोध करता है, इसलिए हम जीतते हैं: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार, 10 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में चुनावी सुधारों पर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। शाह ने दो टूक कहा कि विपक्ष की लगातार चुनावी हार का कारण कोई EVM या मतदाता सूची नहीं है, बल्कि हर चुनाव इसलिए हारता है क्योंकि वह सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, घुसपैठिए हटाना, CAA, तीन तलाक और 'वन नेशन वन इलेक्शन' जैसे राष्ट्रहित के हर बड़े फैसले का विरोध करता है।

क्या भारत की तरक्की से घबरा गए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गद्दी संभालने के बाद बीते कुछ सालों में भारत ने जो विकास की रफ्तार पकड़ी है, उसने दुनिया की नींद उड़ा दी है। खासकर उन देशों की, जो अब तक खुद को वैश्विक व्यवस्था के केंद्र में मानते आए हैं। चाहे डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर हो, स्टार्टअप बूम हो या रिकॉर्ड विदेशी निवेश, भारत अब सिर्फ उभरती अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि निर्धारित भविष्य की शक्ति बन चुका है। ऐसे में जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को अचानक भारत पर 25 प्रतिशत आयात टैरिफ लगाने की घोषणा की और पूरे देश में हलचल मच गई। सवाल ये है क्या वाकई भारत इतना ताकतवर हो गया है कि अब दुनिया की महाशक्तियों को डर लगने लगा है?

राज्यसभा में अमित शाह का हमला: ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के अड्डों पर किया पहला वार, विपक्ष को बताया आतंक पोषक

राज्यसभा में 30 जुलाई कोॉ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की अब तक की सबसे निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के पराक्रम ने भारत को आतंकवाद पर जवाब देने की नई ताकत दी है।

22 मिनट में बदला: पीएम मोदी का संसद में तीखा वार – भारत का पक्ष नहीं देख पा रहे, उन्हें आइना दिखाने आया हूँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई 2025 को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, विपक्ष की भूमिका, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, और भारत की नई रणनीति पर ऐतिहासिक बयान दिया। उन्होंने कहा: “22 अप्रैल को जो हुआ, उसका बदला 22 मिनट में लिया गया।”

भारत का गगनयान मिशन: मानव अंतरिक्ष उड़ान और दीर्घकालिक अंतरिक्ष लक्ष्यों की ओर महत्वपूर्ण प्रगति

भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ लगातार महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है और इसके माध्यम से देश की अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इस मिशन में हुई प्रगति के बारे में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 23 जुलाई को लोकसभा में विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA): भारत का अब तक का सबसे बड़ा जनजातीय ग्राम विकास कार्यक्रम

भारत की जनजातीय आबादी, जो प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और विविधता की प्रतीक है, लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से वंचित रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA), जिसे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भी कहा जाता है, इसी सामाजिक असमानता को दूर करने की एक ऐतिहासिक पहल है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2024 को शुरू किया गया और इसका उद्देश्य 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल गांवों में रहने वाले 5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है।

जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा: कारण, राजनीतिक समीकरण और जीवन परिचय

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर देश की राजनीति में हलचल मचा दी। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जब सभी की निगाहें सरकार और विपक्ष की रणनीतियों पर टिकी थीं, तब इस अप्रत्याशित निर्णय ने सभी को चौंका दिया। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने में अभी लगभग दो वर्ष शेष थे, ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है कि उन्होंने ऐसा निर्णय क्यों लिया? 

Popular Posts