Posts

Showing posts with the label bihar

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पतन, क्या वे पार्टी के लिए अभिशाप बन गए हैं?

Image
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस—वह पार्टी जिसने देश पर दशकों तक शासन किया और देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक ढांचे पर गहरी छाप छोड़ी—आज अपने इतिहास के सबसे गहरे और दर्दनाक संकट से गुजर रही है। हालत यह है कि जब-जब चुनाव आते हैं, कांग्रेस की हार लगभग तय मानी जाती है। लोकसभा हो या विधानसभा या स्थानीय निकाय, हार की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। आज यह पार्टी केवल चुनाव नहीं हार रही, बल्कि अपनी पहचान, अपना प्रभाव और अपना आत्मविश्वास तीनों खोती जा रही है। 

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को आईआरसीटीसी घोटाले में बड़ा झटका

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सोमवार, 13 अक्टूबर को आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े एक अहम मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप तय कर दिए।

निर्वाचन आयोग का सख्त आदेश: AI वीडियो प्रचार में साफ-सुथरे नियम लागू

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने कड़े नियम जारी कर दिए हैं। 6 अक्टूबर, 2025 से लागू आदर्श आचार संहिता के तहत राजनीतिक दलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सोशल मीडिया पर AI आधारित वीडियो या डिजिटल कंटेंट का प्रचार

Bihar Election 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव, गिनती 14 नवंबर को

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार वोटिंग दो चरणों में होगी — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। यानी अब पूरी राज्य मशीनरी, राजनीतिक पार्टियां और मतदाता — सब तैयार हो रहे हैं इस लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए। विधानसभा की मौजूदा अवधि 22 नवंबर को खत्म हो रही है, इसलिए इससे पहले नई सरकार चुनना जरूरी है। एलान के साथ ही पूरे बिहार में आचार संहिता लागू हो चुकी है यानी अब न तो कोई नई सरकारी योजना शुरू होगी और न ही सरकारी पैसे से प्रचार।

Bihar on the Move: अब बदलाव दिखता है! परिवहन से समृद्धि की ओर बढ़ता बिहार

बिहार को लेकर कभी लोगों की सोच यही होती थी - ‘विकास यहां मुश्किल है’, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। 22 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब गंगा पर बने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया, तो ये सिर्फ एक पुल नहीं था, बल्कि बदलते बिहार की सबसे मजबूत तस्वीर थी।

गया से PM मोदी का संदेश – घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, साथ ही विकास की सौगातें

Image
गया जी की ऐतिहासिक धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में सबसे पहले देश और बिहार के सामने मौजूद दो बड़ी चुनौतियों – घुसपैठ और भ्रष्टाचार – पर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद की सरकारों ने सत्ता में रहकर घुसपैठियों को बढ़ावा दिया है और बिहार के युवाओं का हक उनसे छीन लिया है। मोदी ने साफ कहा कि उनकी सरकार ने "डेमोग्राफी मिशन" की योजना बनाई है, जो जल्द ही काम शुरू करेगा और देश में बैठे हर घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने मंच से लोगों से सीधे सवाल किया – "क्या आप चाहते हैं कि घुसपैठिए आपका रोजगार और जमीन छीन लें?" – जिस पर भीड़ ने जोरदार समर्थन में जवाब दिया।

जाति-धर्म में बांटकर समाज का विकास असंभव : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

Image
“जाति और धर्म के नाम पर समाज को विभाजित कर देश का समुचित विकास संभव नहीं। बिना भेदभाव के समस्त समाज के कल्याण के लिए समवेत प्रयास समय की माँग है।” यह उद्गार बिहार के पूर्व मंत्री और तीन बार के लोकसभा सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने व्यक्त किए। वे यहां प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में बिहार राज्य सवर्ण आयोग के नवनियुक्त सदस्य श्री राजकुमार सिंह के सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा: 18 जुलाई को देंगे 7,200 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री बिहार को 7200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।  प्रधानमंत्री का बिहार दौरा सुबह 11:30 बजे मोतिहारी में शुरू होगा, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों में अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे।