Posts

Showing posts with the label Empowering Bharat

श्री अन्न के माध्यम से भारत को सशक्त बनाता एक नया कृषि आंदोलन

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के किसान गुड्डू डोंगरे आज भारत में मिलेट क्रांति (श्री अन्न आंदोलन) का चेहरा बन चुके हैं। कभी जिस जमीन को लोग बेकार मानते थे, आज वही जमीन मिलेट की फसल से लहलहा रही है। गुड्डू ने किसान फील्ड स्कूल से सीखा कि मिलेट सिर्फ एक फसल नहीं, बल्कि एक समाधान है – कम इनपुट, कम समय और हर मिट्टी में उगने वाला।