Posts

Showing posts with the label jal jeevan mission

जल जीवन मिशन- 6 साल का सफर: जब हर घर तक पहुंचा नल का जल, और जिंदगी ने ली एक नई करवट

एक वक्त था जब गांव की महिलाएं सुबह-सुबह उठकर मीलों पैदल चलती थीं, सिर्फ पानी लाने के लिए। कई बार कुएं सूख जाते थे, तालाब गंदे होते थे, और पानी लाने में घंटों लग जाते थे। लेकिन आज, उन्हीं घरों में नल खुलते ही साफ पानी बहता है। हां, ये सब मुमकिन हुआ है जल जीवन मिशन की वजह से, जिसने 6 साल पहले यानी 15 अगस्त 2019 को अपनी शुरुआत की थी।