अटल काव्यांजलि में जुटेंगे देश के दिग्गज कवि

पिछले कई वर्षों की भांति भारतीय राजनीति के पुरोधा युगपुरुष हम सभी के प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 24 दिसंबर 2022 को सायंकाल काल 5:00 बजे से 8.00 बजे तक दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में एक भव्य "अटल काव्यांजलि" का आयोजन नीरज स्मृति न्यास द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल महामहिम श्री बंडारू दत्तात्रेय जी होंगे।

उनका निजी लगाव श्रधेय अटल जी से पचास वर्षों से रहा है और दक्षिण भारतीय होते हुए भी उन्होंने हिन्दी काव्यांजलि में शामिल होने की सहर्ष सहमती दी है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।


नीरज स्मृति न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा ने बताया कि  हिंदी के प्रसिद्ध कवि गोपालदास नीरज जी का जन्म 4 जनवरी को हुआ था और स्वर्गीय अटल जी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। दोनों घनिष्ठ मित्र भी थे। नीरज जी की मृत्यु अटल जी के स्वर्गवास के कुछ सप्ताह पूर्व ही हुआ था जिसके पश्चात “नीरज स्मृति न्यास” का गठन किया गया और विगत वर्षों में अटल जी की याद में न्यास ने “अटल काव्यांजलि” पूरे देश भर में करवाई थी। उसी श्रृंखला में अब मैं पुनः अटल जी के जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर दिल्ली में दिनांक 24 दिसंबर और पटना में 26 दिसंबर को में “अटल काव्यांजलि” नीरज स्मृति न्यास द्वारा किया जा रहा है। सभी लोग कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में उपस्थिति ही सही मायने में अटल जी को उनकी जन्मजयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस बार के अटल काव्यांजलि में देश भर के जानेमाने अनेक कवि आ रहे हैं, जिसमें पदमश्री सुरेन्द्र शर्मा, डॉo बुद्धिनाथ मिश्र, डॉo विष्णु सक्सेना, श्री सर्वेश अस्थाना, डॉo रूचि चतुर्वेदी, श्री मनवीर मधुर, सुश्री शुभी सक्सेना, श्रीमती आराधना सिन्हा प्रमुख हैं। कार्यक्रम के संचालन की ज़िम्मेदारी कविवर गजेन्द्र सोलंकी निभाएंगे।

संपर्क–
संदीप द्विवेदी – 9868317507

Comments

Popular posts from this blog

भारत को AI की ग्लोबल ताकत बनाने की तैयारी

सुकन्या समृद्धि योजना: 11 साल, 4.5 करोड़ बेटियां और भरोसे की नई उड़ान

Global Economic Growth: IMF Report में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा

Advertise With Us

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: समाधान की दिशा में आगे बढ़ता भारत

व्यवसाय की सुगमता, विकास का सशक्तिकरण: 11 वर्षों में कारोबारी क्रांति से आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर भारत की यात्रा

केरल में परिवर्तन का शंखनाद: पीएम मोदी ने कहा- तिरुवनंतपुरम ने रखी भाजपा सरकार की नींव