कर्तव्य भवन: एक नई इमारत नहीं, नए भारत की नई सोच! 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
अब वक्त आ गया है पुराने सरकारी दफ्तरों की तंग गलियों और भारी-भरकम फाइलों से आगे बढ़ने का। 6 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एक ऐसी इमारत का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जो सिर्फ दिखने में ही मॉडर्न नहीं है, बल्कि सोच में भी एकदम नई है – नाम है कर्तव्य भवन।