Posts

Showing posts with the label EC

Bihar Election 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव, गिनती 14 नवंबर को

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार वोटिंग दो चरणों में होगी — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। यानी अब पूरी राज्य मशीनरी, राजनीतिक पार्टियां और मतदाता — सब तैयार हो रहे हैं इस लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए। विधानसभा की मौजूदा अवधि 22 नवंबर को खत्म हो रही है, इसलिए इससे पहले नई सरकार चुनना जरूरी है। एलान के साथ ही पूरे बिहार में आचार संहिता लागू हो चुकी है यानी अब न तो कोई नई सरकारी योजना शुरू होगी और न ही सरकारी पैसे से प्रचार।