Kargil Vijay Diwas 2025: 26 वर्षों के पराक्रम और बलिदान को सलाम
26 जुलाई... ये सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के इतिहास का वो अध्याय है जो हर दिल में जोश, गर्व और श्रद्धा भर देता है। साल 2025 में हम 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं। ये वो दिन है जब भारतीय जवानों ने 1999 में दुर्गम कारगिल की चोटियों पर दुश्मनों को पीछे धकेलकर एक ऐसी जीत हासिल की जो साहस, बलिदान और देशभक्ति की मिसाल बन गई।