Posts

Showing posts with the label AAP

AAP से आंदोलन तक: 44 बड़े चेहरे, जिन्होंने केजरीवाल से किया किनारा

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति में समय-समय पर विवाद और मतभेद सामने आते रहे हैं। पार्टी के गठन से लेकर उसके राजनीतिक विस्तार तक, कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्ना आंदोलन से जुड़े चेहरे अलग-अलग समय पर केजरीवाल और उनकी राजनीति से दूर हुए। इनमें कुछ ने पार्टी के कामकाज और नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए, तो कुछ ने वैचारिक मतभेदों या बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अलग राह चुनी। हालांकि, इन सभी के पार्टी या आंदोलन से अलग होने की वजहें एक जैसी नहीं थीं। ऐसे में उन 44 चर्चित चेहरों की कहानी पर नजर डालना दिलचस्प है, जो कभी आम आदमी पार्टी या अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग राह चुनी। 

मुनीश रायज़ादा ने आर्थिक विफलता के लिए ठहराया आप सरकार को जिम्मेदार

भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी-BLP) अध्यक्ष, डॉ. मुनीश रायज़ादा ने आप सरकार की आर्थिक विफलता पर सवाल उठाया है। उन्होंने दिल्ली में विधायक विकास फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने के कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री, जो दिल्ली सरकार का एक रबर स्टैंप हैं, और यह फंड बढ़ाया है।”