Posts

Showing posts with the label congress

महिला सम्मान की बातें, आचरण में सवाल: कांग्रेस नेताओं पर 80 बार उठीं उंगलियां

Image
नारी स्वतंत्रता और पितृसत्तात्मक सोच के खात्मे की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी के भीतर का सच इन दावों से कोसों दूर है। राहुल गांधी "स्मैश द पैट्रियार्की" का नारा दे रहे हैं, कांग्रेस मनुस्मृति जलाने का आह्वान कर रही है, और प्रियंका वाड्रा "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" का नारा लगाती हैं। लेकिन इन नारों की पोल खुद पार्टी के भीतर सामने आ रहे महिला उत्पीड़न और बदसलूकी के मामले खोल रहे हैं। ताजा मामला जेएनयू का है। वहां 11 छात्राओं ने एक कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर बिमोल अकोइजम अंगोमचा पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए। शिकायतें मई में इंटरनल कमेटी तक पहुंची थीं। जांच के बाद यूनिवर्सिटी ने उन्हें

कांग्रेस को अलविदा कहने वाले 50 नेता: जानिए किन-किन नेताओं ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व और कार्यशैली को लेकर असंतोष का मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व और पार्टी में फैसले लेने के तरीके को लेकर भी कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं। अलग-अलग समय पर कांग्रेस के करीब 50 चर्चित नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और युवा चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस से अलग होकर दूसरी पार्टियों का दामन थामा या अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी। कांग्रेस छोड़ने वाले कुछ नेता ऐसे भी थे, जिन्हें कभी गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। पार्टी से अलग होने के बाद कई नेताओं ने नेतृत्व, संगठन की स्थिति, फैसले लेने की प्रक्रिया और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर असंतोष जाहिर किया। कुछ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी और सोनिया गांधी की कार्यशैली की आलोचना की, जबकि कुछ ने राज्य स्तर पर नेतृत्व से मतभेदों को पार्टी छोड़ने की प्रमुख वजह बताया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पतन, क्या वे पार्टी के लिए अभिशाप बन गए हैं?

Image
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस—वह पार्टी जिसने देश पर दशकों तक शासन किया और देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक ढांचे पर गहरी छाप छोड़ी—आज अपने इतिहास के सबसे गहरे और दर्दनाक संकट से गुजर रही है। हालत यह है कि जब-जब चुनाव आते हैं, कांग्रेस की हार लगभग तय मानी जाती है। लोकसभा हो या विधानसभा या स्थानीय निकाय, हार की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। आज यह पार्टी केवल चुनाव नहीं हार रही, बल्कि अपनी पहचान, अपना प्रभाव और अपना आत्मविश्वास तीनों खोती जा रही है। 

राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति: जब विदेशी मंच बन जाते हैं सरकार विरोध का हथियार

Image
लोकतंत्र की खूबी ही यह है कि हर नागरिक, और खासकर विपक्ष, सरकार की आलोचना कर सकता है। लेकिन जब एक राष्ट्रीय नेता भारत के अंदर की समस्याओं को विदेशी मंचों पर ले जाकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है, विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स को “सच” का प्रमाण बनाता है, और विदेशी नेताओं की राय को अपने देश की संसद और न्यायपालिका से ऊपर रखता है — तो यह सिर्फ आलोचना नहीं, राष्ट्रीय चेतना पर प्रहार बन जाता है।