Posts

Showing posts with the label opinion

ममता के एक दांव से कई चित: राहुल, नीतीश, केजरीवाल के साथ अखिलेश भी पीएम रेस से बाहर

Image
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बड़ा खेल कर दिया है। ममता बनर्जी के एक दांव से राहुल गांधी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता पीएम की रेस से बाहर हो गए हैं। टीएमसी सुप्रीमो की सियासी चाल से सभी पार्टी के नेता अचंभित हैं। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव पेश कर ममता से इस दौड़ में शामिल सभी नेताओं के साथ खेल कर दिया है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भले ही इस प्रस्ताव का समर्थन कर दिया लेकिन उनके साथ ही हर नेता इस प्रस्ताव से हैरान है।

आमजन के सपनों को साकार करता मोदी का सुशासन- डॉ. सौरभ मालवीय

Image
प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के दस वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। उन्होंने 26 मई, 2014 को प्रथम बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात घोषणा की थी कि उनकी सरकार जनहित के लिए तथा अन्तयोदय के लिए कार्य करेगी। उन्होंने अपनी घोषणा में जो शब्द कहे, उस पर वह शत-प्रतिशत खरे सिद्ध हुए। उनके अब तक के संपूर्ण कार्यकाल पर दृष्टि डालें तो यह सेवा एवं सुशासन पर ही केन्द्रित रहा है।

बिहार पंचायत चुनाव: लोकतंत्र पर भारी शराब-तंत्र- बिहार से लौटकर आशुतोष कुमार सिंह

Image
बिहार में इन दिनों राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। कारण है पंचायत चुनाव। गांव में मुखिया-सरपंच, बीडीसी, पंच और जिला पार्षद बनने की होड़ लगी हुई है। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं कुछ भी देने के लिए तैयार हैं। जिसके पास जितना वोट है, उसके लिए वैसा ही ऑफर। एलइडी, फ्रीज, मोटरसाइकिल सहित बहुत से ऑफर मतदाताओं के लिए उपलब्ध है। इन सबके बीच जो सबसे कारगर ऑफर है वह है दारू!

बीजेपी ने विरोधियों को किया पस्त, प्रचंड बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार

Image
आएगा तो मोदी ही और मोदी आ ही गया। मोदी का चेहरा, नीतियों के चरित्र और शाह की चाल से बीजेपी ने 2014 की लहर को 2019 में सुनामी में तब्दील कर दिया जिसकी वजह से बीजेपी अपने दम पर 300 के करिश्माई आंकड़ा को पार कर गयी।