15 अगस्त 2025 को स्वतंत्र भारत की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। यह भाषण केवल पिछले वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं था, बल्कि यह एक स्पष्ट और प्रेरणादायक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करता है—“विकसित भारत 2047” के संकल्प की ओर बढ़ते नए भारत की तस्वीर। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास, और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण
विषयों पर देश की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने भारत के युवाओं, किसानों, महिलाओं, सैनिकों और वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए साझा प्रयासों का आह्वान किया।यह भाषण भारत की आत्मा को छूने वाला था—जहां परंपरा और प्रगति, संघर्ष और सफलता, और समावेशी विकास की भावना साथ-साथ चलती है। लाल किले से दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय भावना और गौरव
-140 करोड़ देशवासी “हर घर तिरंगा” के साथ आजादी का पर्व मना रहे हैं।
-संविधान सभा के योगदान और स्वतंत्रता सेनानियों का विशेष स्मरण।
-महापुरुषों जैसे बाबा साहब अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पं. नेहरू, सरदार पटेल, राधाकृष्णन, हंसा मेहता, दक्षायनी वेलायुद्धन का स्मरण।
राष्ट्र सुरक्षा और ऑपरेशन सिंदूर
-ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का साहसिक प्रदर्शन।
-दुश्मन के आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, न्यू नॉर्मल की स्थापना।
-न्यूक्लियर ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-“खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते” – सिंधु जल संधि की पुनर्समीक्षा।
आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी प्रगति
-डिफेंस में आत्मनिर्भरता से सेना को मिली ताकत, मेड इन इंडिया हथियारों की सफलता।
-सेमीकंडक्टर यूनिट्स और मेड इन इंडिया चिप्स इसी वर्ष बाजार में।
-स्पेस सेक्टर में आत्मनिर्भरता – गगनयान मिशन, भारतीय स्पेस स्टेशन, 300+ स्पेस स्टार्टअप्स।
-जेट इंजन, ईवी बैटरी, सोलर पैनल, सब कुछ मेड इन इंडिया की दिशा में।
ऊर्जा और खनिज क्षेत्र
-ग्रीन एनर्जी में प्रगति – 2030 का 50% क्लीन एनर्जी लक्ष्य 2025 में ही प्राप्त।
-नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन और क्रिटिकल मिनरल मिशन की शुरुआत।
-न्यूक्लियर एनर्जी में निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति।
रोजगार और अर्थव्यवस्था
-प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की घोषणा – ₹15,000 की सहायता।
-3.5 करोड़ युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर।
-स्टार्टअप, MSME, महिला उद्यमिता को समर्थन।
-इनकम टैक्स एक्ट में 280 धाराएं समाप्त, ₹12 लाख तक टैक्स छूट।
किसान, ग्रामीण और महिला सशक्तिकरण
-किसानों की पैदावार ऐतिहासिक; 4 लाख करोड़ का एग्रो एक्सपोर्ट।
-मछुआरे और पशुपालक सरकार की प्राथमिकता; 125 करोड़ पशु टीकाकरण।
-लखपति दीदी योजना में 2 करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर।
-रेहड़ी पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि, यूपीआई तक पहुंच।
शिक्षा, नवाचार और संस्कृति
-ज्ञान भारतम् योजना – प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण।
-BioE3 पॉलिसी, R&D में निवेश, भारतीय वैक्सीन और फार्मा रिसर्च को बढ़ावा।
-क्लासिकल भाषाओं को बढ़ावा – मराठी, पाली, प्राकृत आदि।
समाज सुधार और सामाजिक न्याय
-सैचुरेशन अप्रोच – हर पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचे।
-दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी, दिव्यांगों के लिए योजनाएं।
-महात्मा फुले की 200वीं जयंती पर “पिछड़े को प्राथमिकता” का संकल्प।
-25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले, नया “नियो मिडिल क्लास” उभरा।
रिफॉर्म्स और गवर्नेंस
-40,000+ अनावश्यक कंप्लायंस समाप्त, 1500 पुराने कानून रद्द।
-नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स टास्क फोर्स की स्थापना।
-जीएसटी रिफॉर्म्स जल्द – दिवाली तक जनता को राहत।
-न्याय संहिता लागू – दंड संहिता को समाप्त कर विश्वास आधारित कानून।
खेल और स्वास्थ्य
-राष्ट्रीय खेल नीति, स्कूली स्तर से ओलंपिक तक एकीकृत इकोसिस्टम।
-ओबेसिटी के खिलाफ जनआंदोलन – रसोई में 10% तेल कम।
आंतरिक सुरक्षा और डेमोग्राफिक चैलेंज
-नक्सल प्रभावित जिले 125 से घटकर 20 पर आए।
-डेमोग्राफिक परिवर्तन के षड्यंत्र को रोकने हेतु डेमोग्राफी मिशन की घोषणा।
संस्कृति, इतिहास और संघ
-गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्ष की स्मृति।
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की सेवा का स्मरण।
“भारत हम सबका है। विकसित भारत हमारा साझा सपना है। किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं, यह 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प होना चाहिए।”– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
No comments:
Post a Comment