रक्षाबंधन स्पेशल: तस्वीरों में देखिए, प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से लेकर अब तक कैसे मनाई राखी
देशभर में जब भी रक्षाबंधन का त्योहार आता है , तो एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी संस्कृति से बेहद जुड़े हुए हैं और आम जनता , खासकर देश की माताओं , बहनों और बच्चों के साथ इस पवित्र त्योहार को मनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते। वह चाहे देश में हों या अपने व्यस्त दौरों के बीच , हर साल रक्षाबंधन के दिन नन्हीं बच्चियों और स्कूली छात्राओं के साथ राखी का यह पर्व जरूर मनाते हैं।