नाम का नेहरू-गांधी मॉडल: हवाई अड्डे से अस्पताल तक, देश में हर जगह एक ही परिवार का नाम
कांग्रेस ने आजादी के बाद के दशकों में देश पर सबसे लंबे समय तक राज किया , और इनमें लगभग 38 साल प्रधानमंत्री नेहरू-गांधी परिवार से रहे। भाजपा और आलोचकों का आरोप है कि इसी दौर में हवाई अड्डों , बंदरगाहों , यूनिवर्सिटियों , अस्पतालों , स्टेडियमों और पुरस्कारों पर इसी परिवार का नाम चढ़ता गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक सूची और एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के हवाले से यह संख्या 400 से ऊपर बताई जाती है।