हार की नर्वस नाइंटीज: राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का शर्मनाक रिकॉर्ड

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी चुनावी मैदान में लगातार संघर्ष करती दिख रही है। हाल के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पार्टी का राजनीतिक जनाधार लगातार कम होने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।  वर्ष 2004 में राजनीति में कदम रखने के बाद से पार्टी कई राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है। पार्टी में शीर्ष जिम्मेदारियां मिलने के साथ ही संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक पकड़ को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। 


Rahul Gandhi

पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में झटका

पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों के चुनावी नतीजों ने पार्टी की राज्य स्तरीय रणनीति की कमियों को उजागर किया है। प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के बीच सिमटती राजनीति में कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत बनाने में नाकाम रही है। दूसरी ओर, क्षेत्रीय दलों और मजबूत स्थानीय नेतृत्व के सामने पार्टी अपना पारंपरिक जनाधार खोती जा रही है। असम में भी विपक्षी मोर्चे पर पार्टी प्रभाव छोड़ने में असफल साबित हुई है। 

दक्षिण और केंद्र शासित प्रदेशों का गणित
तमिलनाडु में क्षेत्रीय नए समीकरणों और बड़े गठबंधनों के उभरने से कांग्रेस की राह और कठिन नजर आ रही है। वहीं पुडुचेरी में आंतरिक कलह और स्थानीय मुद्दों पर पकड़ ढीली होने के कारण मतदाताओं ने पार्टी को पूरी तरह नकार दिया।  स्थानीय स्तर पर मजबूत रणनीति और संगठन के अभाव में कांग्रेस को इन इलाकों में भी गंभीर नुकसान झेलना पड़ा है। 

हिंदी भाषी राज्यों में कमजोर प्रदर्शन
बिहार और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक दर्ज किया गया है। दिल्ली में जहां पार्टी खाता तक नहीं खोल सकी, वहीं कई सीटों पर प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। बिहार के चुनाव में भी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ने के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जनाधार वापस पाने के लिए पार्टी को अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना होगा। 

हार की 'नर्वस नाइंटीज़'
राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी ने चुनावी हार का ऐसा सिलसिला देखा है, जो भारतीय राजनीति में विरला ही मिलता है। साल 2004 में राजनीति में कदम रखने के बाद से राहुल गांधी के साये में पार्टी लोकसभा और विधानसभा मिलाकर कुल 99 चुनाव हार चुकी है। पार्टी अब 'हार की सेंचुरी' के मुहाने पर खड़ी है और अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। जैसे-जैसे पार्टी में राहुल का कद बढ़ा, वैसे-वैसे कांग्रेस का जनाधार खिसकता गया।  आइए, एक नजर डालते हैं राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद से कांग्रेस को कब-कब, कहां-कहां हार का सामना करना पड़ा है…

साल 2026
हार नंबर 99 (तारीख: 04.05.2026) - बंगाल में मिली करारी हार
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और बीजेपी की जंग में कांग्रेस पूरी तरह गायब हो गई। राहुल गांधी की पार्टी यहां एक-एक सीट के लिए तरसती नजर आई और खाता तक नहीं खुला। 
हार नंबर 98 (तारीख: 04.05.2026) - असम में हिमंत का क्लीन स्वीप
असम में राहुल गांधी के प्रचार और वादों के बावजूद पार्टी पूरी तरह फ्लॉप रही। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी ने कांग्रेस के वोट बैंक पर कब्जा कर लिया। 
हार नंबर 97 (तारीख: 04.05.2026) - तमिलनाडु में गठबंधन पस्त
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बड़ा उलटफेर करते हुए स्टालिन और कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बाहर कर दिया। इस हार ने कांग्रेस के इस सुरक्षित माने जाने वाले किले को भी ढहा दिया। 
हार नंबर 96 (तारीख: 04.05.2026) - पुडुचेरी में बीजेपी का परचम
पुडुचेरी में स्थानीय गुटबाजी और मुद्दों पर ढीली पकड़ के कारण कांग्रेस पस्त हो गई। बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया और मतदाताओं ने राहुल की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया। 

साल 2025
हार नंबर 95 (तारीख: 14.11.2025) - बिहार चुनाव में करारी हार
बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का महागठबंधन बुरी तरह नाकाम रहा। कांग्रेस को मात्र 6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा और वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। 
हार नंबर 94 (तारीख: 08.02.2025) - दिल्ली में सूपड़ा साफ, बीजेपी को बहुमत
दिल्ली की 70 सीटों में से कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई। दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई और पार्टी का बेहद शर्मनाक प्रदर्शन रहा। 

साल 2024
हार नंबर 93 (तारीख: 23.11.2024) - महाराष्ट्र में महायुति की आंधी
महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति ने बंपर जीत दर्ज की। 288 सीटों के सदन में कांग्रेस महज 16 सीटों पर सिमटकर रह गई, जो उसके लिए बेहद निराशाजनक रहा। 
हार नंबर 92 (तारीख: 08.10.2024) - हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक
हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस ना सिर्फ 37 सीटों पर सिमट गई, बल्कि उसकी अन्य 37 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। 
हार नंबर 91 (तारीख: 05.06.2024) - लोकसभा में एनडीए की हैट्रिक
आम चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 'नर्वस नाइंटीज़' का शिकार होकर महज 99 सीटों पर रुक गई। 
हार नंबर 90 (तारीख: 05.06.2024) - आंध्र प्रदेश में कांग्रेस 'ज़ीरो'
आंध्र प्रदेश में टीडीपी, बीजेपी और जनसेना गठबंधन की प्रचंड जीत हुई। वाईएसआर कांग्रेस को भी 11 सीटें मिलीं, लेकिन राहुल की कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। 
हार नंबर 89 (तारीख: 02.06.2024) - अरुणाचल प्रदेश में निर्दलीयों से भी पीछे
अरुणाचल में बीजेपी ने 60 में से 46 सीटें जीतीं। कांग्रेस बमुश्किल 1 सीट ला सकी और निर्दलीय उम्मीदवारों (3 सीटें) से भी पीछे रह गई। 
हार नंबर 88 (तारीख: 05.06.2024) - ओडिशा में कमल खिला, कांग्रेस हारी
ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर सरकार बनाई। कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटों पर ही सब्र करना पड़ा। 
हार नंबर 87 (तारीख: 02.06.2024) - सिक्किम में नोटा से भी कम वोट
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस चुनाव में कांग्रेस को नोटा (0.99%) से भी कम यानी महज 0.32% वोट मिले। 

साल 2023
हार नंबर 86 (तारीख: 02.03.2023) - त्रिपुरा में बुरी तरह परास्त
त्रिपुरा में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया। लेफ्ट के साथ गठबंधन करने के बावजूद कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ 3 सीटें ही आ सकीं। 
हार नंबर 85 (तारीख: 02.03.2023) - नगालैंड में सूपड़ा साफ
नगालैंड में एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन की वापसी हुई। छोटी-छोटी पार्टियों तक ने सीटें जीतीं, लेकिन कांग्रेस यहां भी शून्य पर ही रही। 
हार नंबर 84 (तारीख: 02.03.2023) - मेघालय में हाथ लगा खालीपन
मेघालय में एनपीपी ने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई। कांग्रेस के खाते में महज 5 सीटें आईं और वह सत्ता की दौड़ से बाहर रही। 
हार नंबर 83 (तारीख: 04.12.2023) - मिजोरम में मिली केवल 1 सीट
मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर ही जीत मिल सकी। 
हार नंबर 82 (तारीख: 03.12.2023) - राजस्थान से सत्ता बेदखल
राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटें हासिल कर शानदार वापसी की। कांग्रेस महज 69 सीटों पर सिमट गई और उसे सत्ता गंवानी पड़ी। 
हार नंबर 81 (तारीख: 03.12.2023) - छत्तीसगढ़ से कांग्रेस बाहर
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज करके स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ कांग्रेस 35 सीटों पर ही रुक गई। 
हार नंबर 80 (तारीख: 03.12.2023) - मध्य प्रदेश में बीजेपी की सुनामी
मध्य प्रदेश में शिवराज-बीजेपी की आंधी के आगे कांग्रेस पस्त नजर आई। बीजेपी ने 163 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 66 पर ही सिमट गई। 

साल 2022
हार नंबर 79 (तारीख: 11.03.2022) - उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक पराजय
यूपी में बीजेपी ने 255 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाई। बरसों तक यूपी पर राज करने वाली कांग्रेस शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए केवल 2 सीटों पर आ अटकी। 
हार नंबर 78 (तारीख: 11.03.2022) - उत्तराखंड में फिर चला बीजेपी का जादू
उत्तराखंड की 70 सीटों में से बीजेपी ने 47 सीटें अपने नाम कीं। सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस केवल 19 सीटों पर ही सिमट गई। 
हार नंबर 77 (तारीख: 11.03.2022) - गोवा में औंधे मुंह गिरी कांग्रेस
गोवा में बीजेपी ने सहयोगियों की मदद से आसानी से सरकार बना ली। कांग्रेस 11 सीटों पर सिमटकर एक बार फिर सत्ता पाने में नाकाम रही। 
हार नंबर 76 (तारीख: 09.12.2022) - गुजरात में बीजेपी की 7वीं जीत
गुजरात में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर इतिहास रचा। कांग्रेस अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। 
हार नंबर 75 (तारीख: 17.12.2022) - मणिपुर में बेअसर साबित हुई कांग्रेस
मणिपुर में बीजेपी को 32 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस महज 5 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। 
हार नंबर 74 (तारीख: 11.03.2022) - पंजाब भी हाथ से फिसला
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर चली और उसने 92 सीटें जीतीं। सत्ता में काबिज कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर ही सिमट गई। 

साल 2021
हार नंबर 73 (तारीख: 03.05.2021) - पश्चिम बंगाल में खाता भी नहीं खुला
तृणमूल की प्रचंड जीत और बीजेपी के उभार के बीच कांग्रेस पूरी तरह बेदखल हो गई। राज्य में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। 
हार नंबर 72 (तारीख: 03.05.2021) - केरल में वामपंथियों ने रचा इतिहास
केरल में एलडीएफ ने दोबारा जीतकर दशकों पुराना ट्रेंड तोड़ा। राहुल गांधी के सांसद वाले राज्य में कांग्रेस गठबंधन 41 सीटों पर ही रुक गया। 
हार नंबर 71 (तारीख: 03.05.2021) - असम में एनडीए को फिर बहुमत
असम में बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ गठबंधन के बाद भी कांग्रेस केवल 29 सीटें ही ला पाई। 
हार नंबर 70 (तारीख: 03.05.2021) - पुडुचेरी में बस 2 सीटें
पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई। कांग्रेस को चुनाव में केवल 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। 

साल 2020
हार नंबर 69 (तारीख: 11.02.2020) - दिल्ली में फिर से जीरो
दिल्ली चुनाव में 'आप' ने 62 सीटें जीतकर वापसी की। कांग्रेस एक बार फिर शून्य पर ही अटकी रही। 
हार नंबर 68 (तारीख: 11.11.2020) - बिहार में एनडीए का जलवा
बिहार चुनाव में तेजस्वी-राहुल के मोर्चे को झटका लगा। एनडीए की सरकार बनी और कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई। 

साल 2019
हार नंबर 67 (तारीख: 23.05.2019) - लोकसभा में मोदी की महाविजय
आम चुनाव में बीजेपी ने अकेले 303 सीटें हासिल कीं। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस 52 सीटों पर अटक गई, जिससे उसे नेता प्रतिपक्ष का पद भी नहीं मिल सका। 
हार नंबर 66 (तारीख: 24.10.2019) - महाराष्ट्र में फिर पिछड़ी कांग्रेस
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने बढ़त बनाई। कांग्रेस सिर्फ 44 सीटें जीतकर चौथे नंबर की पार्टी बन गई। 
हार नंबर 65 (तारीख: 23.05.2019) - आंध्र प्रदेश में हाथ खाली
आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की YSRCP ने आंधी लाई। कांग्रेस चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। 
हार नंबर 64 (तारीख: 23.05.2019) - अरुणाचल में बीजेपी का कब्जा
अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को 41 सीटें मिलीं। राहुल गांधी की पार्टी को केवल 4 सीटों पर ही जीत मिल सकी। 
हार नंबर 63 (तारीख: 25.10.2019) - हरियाणा में लगातार दूसरी बार बीजेपी
हरियाणा में बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। कांग्रेस 31 सीटों के साथ सत्ता से दूर रही। 
हार नंबर 62 (तारीख: 24.05.2019) - ओडिशा में नवीन पटनायक का दबदबा
ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी ने 112 सीटें जीतीं। कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसककर महज 9 सीटों पर अटक गई। 
हार नंबर 61 (तारीख: 24.05.2019) - सिक्किम में शून्य पर कांग्रेस
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत हासिल की। कांग्रेस को सिर्फ 0.77% वोट मिले और कोई सीट नहीं आई। 

साल 2018
हार नंबर 60 (तारीख: 18.05.2018) - कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
कर्नाटक में बीजेपी 104 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी। सत्तासीन कांग्रेस 122 से घटकर 78 सीटों पर आ गई। 
हार नंबर 59 (तारीख: 12.12.2018) - तेलंगाना में केसीआर की वापसी
तेलंगाना में टीआरएस ने 88 सीटें जीतकर सरकार बनाई। कांग्रेस को केवल 19 सीटें ही मिल सकीं। 
हार नंबर 58 (तारीख: 05.03.2018) - त्रिपुरा में कमल खिला, कांग्रेस जीरो
त्रिपुरा में बीजेपी ने 35 सीटें जीतकर वामपंथ का किला ढहा दिया। कांग्रेस खाता खोलने में भी विफल रही। 
हार नंबर 57 (तारीख: 05.03.2018) - नगालैंड में भी खाली हाथ
पूर्वोत्तर में जनाधार गंवाती कांग्रेस को नगालैंड में एक भी सीट नहीं मिली। बीजेपी गठबंधन ने राज्य में सरकार बना ली। 
हार नंबर 56 (तारीख: 05.03.2018) - मेघालय में भी सत्ता से बाहर
मेघालय में कांग्रेस 21 सीटें जीतकर भी सरकार नहीं बना पाई। एनपीपी ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली। 
हार नंबर 55 (तारीख: 11.12.2018) - मिजोरम से पूर्वोत्तर साफ
मिजोरम में एमएनएफ को 26 सीटें मिलीं और 10 साल से काबिज कांग्रेस महज 5 सीटों पर आ गिरी। 

साल 2017

हार नंबर 54 (तारीख: 11.03.2017) - गोवा में हाथ से निकला मौका
गोवा में 17 सीटें जीतकर भी कांग्रेस पिछड़ गई। बीजेपी ने निर्दलीयों और छोटे दलों से हाथ मिलाकर सरकार बना ली। 
हार नंबर 53 (तारीख: 18.12.2017) - गुजरात में मोदी का किला अभेद्य
गुजरात में कड़ी टक्कर के बावजूद बीजेपी 99 सीटें जीतकर सत्ता में रही। राहुल का प्रचार पार्टी को 77 सीटों पर ही रोक पाया। 
हार नंबर 52 (तारीख: 18.12.2017) - हिमाचल में बीजेपी की जीत
हिमाचल में बीजेपी ने 44 सीटें जीतकर सरकार बनाई। सत्तारूढ़ कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर ही टिक सकी। 
हार नंबर 51 (तारीख: 15.03.2017) - यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन ध्वस्त
यूपी में बीजेपी ने 312 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की। अखिलेश-राहुल की जोड़ी फ्लॉप रही और कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिलीं। 
हार नंबर 50 (तारीख: 15.03.2017) - उत्तराखंड में बीजेपी को प्रचंड बहुमत
उत्तराखंड में बीजेपी ने रिकॉर्ड 56 सीटें जीतीं। कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमटकर रह गई। 
हार नंबर 49 (तारीख: 15.03.2017) - मणिपुर में पहली बार बीजेपी सरकार
मणिपुर में 28 सीटें लाने के बाद भी कांग्रेस सहयोगी नहीं जुटा पाई। बीजेपी ने 21 सीटें होते हुए भी गठबंधन सरकार बना ली। 

साल 2016
हार नंबर 48 (तारीख: 19.05.2016) - तमिलनाडु में जयललिता की वापसी
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने दोबारा सरकार बनाई। द्रमुक के साथ चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस कुछ खास नहीं कर सकी। 
हार नंबर 47 (तारीख: 19.05.2016) - असम में पहली बार बीजेपी
15 साल से असम पर राज कर रही तरुण गोगोई की कांग्रेस सरकार को बेदखल कर बीजेपी ने पहली बार वहां सरकार बनाई। 
हार नंबर 46 (तारीख: 19.05.2016) - बंगाल में दीदी का दबदबा
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी ने 211 सीटें जीतीं। वामदलों के साथ लड़ी कांग्रेस 44 सीटों पर थम गई। 
हार नंबर 45 (तारीख: 19.05.2016) - केरल में यूडीएफ की हार
केरल में एलडीएफ ने कांग्रेस नीत यूडीएफ को सत्ता से बेदखल कर दिया। कांग्रेस की सीटें घटकर 22 रह गईं। 

साल 2015
हार नंबर 44 (तारीख: 10.02.2015) - दिल्ली में 'आप' की आंधी, कांग्रेस जीरो
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप ने 70 में से 67 सीटें जीतीं। 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस को शून्य मिला। 

साल 2014
हार नंबर 43 (तारीख: 19.05.2014) - लोकसभा चुनाव में मोदी लहर, कांग्रेस 44 पर
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 283 सीटें मिलीं। 10 साल तक केंद्र में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर सिमट गई। 
हार नंबर 42 (तारीख: 19.10.2014) - हरियाणा में बीजेपी बहुमत में
हरियाणा में 10 साल पुरानी हुड्डा सरकार बेदखल हुई। बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं और कांग्रेस केवल 15 पर आ गिरी। 
हार नंबर 41 (तारीख: 16.05.2014) - आंध्र प्रदेश में सूपड़ा साफ
आंध्र प्रदेश में टीडीपी-बीजेपी गठबंधन ने जीत दर्ज की। राज्य विभाजन के गुस्से के कारण कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली। 
हार नंबर 40 (तारीख: 16.05.2014) - ओडिशा में फिर नवीन पटनायक
ओडिशा में बीजेडी ने 96 सीटें जीतकर आसान बहुमत हासिल किया। कांग्रेस 20 सीटों पर ही सिमट गई। 
हार नंबर 39 (तारीख: 16.05.2014) - तेलंगाना में टीआरएस की जीत
नए बने राज्य तेलंगाना में केसीआर की पार्टी ने 62 सीटें जीतीं। राज्य बनाने का श्रेय लेने की कोशिश करने वाली कांग्रेस 24 सीटों पर रुकी। 
हार नंबर 38 (तारीख: 16.05.2014) - सिक्किम में एसडीएफ की पांचवीं जीत
सिक्किम में एसडीएफ ने लगातार 5वीं बार सरकार बनाई। कांग्रेस यहां भी अपनी जमीन तलाशती नजर आई। 
हार नंबर 37 (तारीख: 23.12.2014) - झारखंड में बीजेपी-आजसू गठबंधन
झारखंड में बीजेपी ने 37 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें ही मिल पाईं। 
हार नंबर 36 (तारीख: 23.12.2014) - जम्मू-कश्मीर में चौथे नंबर पर कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी शीर्ष पर रहीं। कांग्रेस महज 12 सीटों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई। 
हार नंबर 35 (तारीख: 19.10.2014) - महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार
महाराष्ट्र में बीजेपी 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस केवल 42 सीटें ही जीत सकी। 

साल 2013

हार नंबर 34 (तारीख: 08.12.2013) - दिल्ली में 'आप' का धमाकेदार आगाज़
दिल्ली में पहली बार उतरी 'आप' ने 28 सीटें हासिल कीं। शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर सिमट गई। 
हार नंबर 33 (तारीख: 08.12.2013) - राजस्थान में वसुंधरा की आंधी
राजस्थान में बीजेपी ने 162 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया। अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार महज 21 सीटों पर सिमट गई। 
हार नंबर 32 (तारीख: 08.12.2013) - छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की हैट्रिक
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार बाजी मारी। बीजेपी को 49 और कांग्रेस को 39 सीटें हासिल हुईं। 
हार नंबर 31 (तारीख: 08.12.2013) - मध्य प्रदेश में शिवराज का जादू
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 165 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की। कांग्रेस आधे से भी कम यानी 58 सीटों पर अटक गई। 
हार नंबर 30 (तारीख: 28.02.2013) - नगालैंड में एनपीएफ की जीत
नगालैंड में नगा पीपल्स फ्रंट ने 37 सीटें जीतीं। कांग्रेस को केवल 8 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 
हार नंबर 29 (तारीख: 28.02.2013) - त्रिपुरा में वाममोर्चा फिर सत्ता में
त्रिपुरा में वाममोर्चा ने 50 सीटें जीतकर पांचवीं बार सरकार बनाई। कांग्रेस यहां 10 सीटों पर ही सिमट गई। 

साल 2012
हार नंबर 28 (तारीख: 06.03.2012) - यूपी में अखिलेश की आंधी
उत्तर प्रदेश में सपा ने 224 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत पाया। राहुल गांधी के जोर-शोर से प्रचार के बाद भी कांग्रेस-आरएलडी को महज 38 सीटें मिलीं। 
हार नंबर 27 (तारीख: 06.03.2012) - गोवा से कांग्रेस की छुट्टी
गोवा में बीजेपी-एमजीपी गठबंधन ने 26 सीटें जीतीं। सत्ता में काबिज कांग्रेस केवल 9 सीटों पर सिमट गई। 
हार नंबर 26 (तारीख: 20.12.2012) - गुजरात में मोदी की हैट्रिक
गुजरात में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 115 सीटें जीतीं। राहुल की कोशिशों के बाद भी कांग्रेस 61 सीटों पर ही अटकी। 
हार नंबर 25 (तारीख: 06.03.2012) - पंजाब में अकाली-बीजेपी की वापसी
पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन ने 68 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व में कांग्रेस 46 सीटों पर ही रुक गई। 

साल 2011

हार नंबर 24 (तारीख: 13.05.2011) - तमिलनाडु में जयललिता की आंधी
तमिलनाडु में एआईडीएमके गठबंधन ने 203 सीटें जीतीं। डीएमके के साथ लड़ी कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें नसीब हुईं। 
हार नंबर 23 (तारीख: 13.05.2011) - बंगाल में लेफ्ट का किला ढहा, पर बाजी दीदी के हाथ
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी ने 34 साल पुराने वामपंथी शासन को उखाड़ फेंका। कांग्रेस 42 सीटों के साथ सहयोगी की भूमिका में ही रही। 
हार नंबर 22 (तारीख: 13.05.2011) - पुडुचेरी में कांग्रेस बाहर
पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक गठबंधन ने सरकार बनाई। कांग्रेस-डीएमके को मात खानी पड़ी। 

साल 2010
हार नंबर 21 (तारीख: 24.11.2010) - बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत
बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी ने 206 सीटें जीतीं। अकेले चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस महज 4 सीटों पर सिमट गई। 

साल 2009
हार नंबर 20 (तारीख: 16.05.2009) - ओडिशा में नवीन पटनायक की हैट्रिक
ओडिशा में बीजेडी ने 103 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत रखी। कांग्रेस 27 सीटों पर ही रुक गई। 
हार नंबर 19 (तारीख: 16.05.2009) - सिक्किम में क्लीन स्वैप, कांग्रेस जीरो
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने राज्य की सभी 32 सीटों पर कब्जा जमाया। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। 
हार नंबर 18 (तारीख: 30.12.2009) - झारखंड में शिबू सोरेन सीएम बने
झारखंड में बीजेपी के समर्थन से झामुमो के शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने और कांग्रेस किनारे हो गई। 

साल 2008

हार नंबर 17 (तारीख: 25.05.2008) - कर्नाटक में पहली बार खिला कमल
दक्षिण भारत के द्वार कर्नाटक में बीजेपी 110 सीटें जीतकर पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस 80 सीटों के साथ रेस से बाहर हो गई। 
हार नंबर 16 (तारीख: 08.12.2008) - छत्तीसगढ़ में फिर बीजेपी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 50 सीटें जीतकर अपनी सरकार बरकरार रखी। कांग्रेस 38 सीटों पर ही रुक गई। 
हार नंबर 15 (तारीख: 08.12.2008) - मध्य प्रदेश में बीजेपी का परचम
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 143 सीटें हासिल कर सत्ता बचाए रखी। कांग्रेस को केवल 71 सीटें मिलीं। 
हार नंबर 14 (तारीख: 26.02.2008) - नगालैंड में खाली हाथ
नगालैंड में नगा पीपल्स फ्रंट ने सरकार बनाई। कांग्रेस 23 सीटें जीतकर भी सत्ता से बाहर ही रही। 
हार नंबर 13 (तारीख: 07.03.2008) - त्रिपुरा में वामपंथियों की वापसी
त्रिपुरा में वाममोर्चा ने 49 सीटें जीतकर एकतरफा जीत दर्ज की। कांग्रेस महज 10 सीटों पर सिमट गई। 

साल 2007
हार नंबर 12 (तारीख: 23.12.2007) - गुजरात में मोदी की प्रचंड जीत
गुजरात में बीजेपी ने 117 सीटें जीतकर सरकार बनाई। राहुल गांधी का प्रचार काम नहीं आया और कांग्रेस 59 सीटों पर सिमट गई। 
हार नंबर 11 (तारीख: 29.12.2007) - हिमाचल में पहली बार बीजेपी
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 41 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत पाया। कांग्रेस को 23 सीटों से ही सब्र करना पड़ा। 
हार नंबर 10 (तारीख: 12.03.2007) - पंजाब में बादल सरकार
पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन ने जीत दर्ज की और प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस सत्ता गंवा बैठी। 
हार नंबर 09 (तारीख: 19.03.2007) - उत्तराखंड में बीजेपी की जीत
उत्तराखंड में बीजेपी ने बीसी खंडूरी के नेतृत्व में सरकार बनाई। कांग्रेस बहुमत से दूर रह गई। 
हार नंबर 08 (तारीख: 13.05.2007) - यूपी में मायावती की ऐतिहासिक जीत
यूपी में बीएसपी ने 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। राहुल गांधी का अभियान विफल रहा और कांग्रेस हाशिए पर चली गई। 

साल 2006
हार नंबर 07 (तारीख: 11.05.2006) - बंगाल में वाममोर्चा की बंपर जीत
पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा ने 232 सीटें जीतीं। कांग्रेस मात्र 21 सीटों पर सिमट कर रह गई। 
हार नंबर 06 (तारीख: 11.05.2006) - केरल में सत्ता परिवर्तन
केरल में एलडीएफ ने 95 सीटें जीतकर कांग्रेस नीत यूडीएफ को सत्ता से बाहर कर दिया। 

साल 2005
हार नंबर 05 (तारीख: 27.02.2005) - बिहार में फरवरी चुनाव का बुरा हाल
बिहार में फरवरी 2005 के चुनाव में कांग्रेस 84 सीटों पर लड़कर केवल 10 सीटें ही जीत सकी। 
हार नंबर 04 (तारीख: 02.03.2005) - झारखंड के पहले चुनाव में हार
झारखंड के पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर सिमट गई। 
हार नंबर 03 (तारीख: 22.11.2005) - बिहार में नवंबर चुनाव में और गिरावट
बिहार में दोबारा हुए चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू-बीजेपी की सरकार बनी। कांग्रेस को केवल 9 सीटें मिलीं। 

साल 2004 (राहुल गांधी का राजनीति में पदार्पण)
हार नंबर 02 (तारीख: 13.05.2004) - ओडिशा में बीजेडी की जीत
ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी 61 सीटें जीतकर शीर्ष पर रही। कांग्रेस रेस से बाहर हो गई। 
हार नंबर 01 (तारीख: 13.05.2004) - सिक्किम में केवल 1 सीट
सिक्किम में एसडीएफ ने 32 में से 31 सीटें जीतीं। राहुल गांधी के पदार्पण के समय सिक्किम में कांग्रेस के हिस्से केवल 1 सीट आई। 


Comments

Popular posts from this blog

Global Economic Growth: IMF Report में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पतन, क्या वे पार्टी के लिए अभिशाप बन गए हैं?

भारत को AI की ग्लोबल ताकत बनाने की तैयारी