इतिहास रचते नरेंद्र मोदी: अब इंदिरा गांधी से भी आगे निकल गए!

"मोदी है तो मुमकिन है!"—ये सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि अब भारत की राजनीति का एक ऐतिहासिक सच बन चुका है। 25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अब वे भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन चुके हैं।


जी हाँ, उन्होंने 4,078 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर लिए हैं, यानी इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों का रिकॉर्ड अब पीछे छूट चुका है। इससे पहले सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू ही ऐसे पीएम रहे हैं जिन्होंने मोदी से ज्यादा दिन—कुल 6,130 दिन—प्रधानमंत्री के रूप में बिताए थे।

मोदी जी के नाम अब तक के कुछ शानदार रिकॉर्ड्स
इस मौके पर चलिए एक नजर डालते हैं नरेंद्र मोदी के उन रिकॉर्ड्स पर, जिन्होंने उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक युगपुरुष बना दिया है:

1. पहले पोस्ट-इंडिपेंडेंस जन्मे पीएम
आजादी के बाद पैदा हुए मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

2. पहले फुल मेजॉरिटी वाले नॉन-कांग्रेसी पीएम

2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपने दम पर बहुमत दिलाया, और ये काम आजादी के बाद पहली बार हुआ जब कोई गैर-कांग्रेसी पार्टी ने खुद के दम पर सरकार बनाई।

3. लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत

2014, 2019 और 2024—तीनों बार मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को बड़ी जीत मिली। नेहरू के बाद वो दूसरे ऐसे पीएम हैं जिन्होंने लगातार तीन चुनाव जीते हैं।

4. राज्य और केंद्र दोनों में सफल नेतृत्व
2001 से 2014 तक वे लगातार 12 साल 7 महीने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और फिर 2014 से अब तक देश के प्रधानमंत्री। मतलब राज्य और केंद्र दोनों में लंबे समय तक लोकतांत्रिक नेतृत्व देने वाले एकमात्र भारतीय नेता हैं।

5. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विज़िट करने वाले पीएम
अब तक वे 65 से ज्यादा देशों की यात्राएं कर चुके हैं और दुनिया के मंच पर भारत की आवाज़ बुलंद की है।

6. सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को 27 देशों ने अपने 27 सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है।

7. सोशल मीडिया सुपरस्टार
फेसबुक, ट्विटर अब X, इंस्टा—हर जगह नरेंद्र मोदी टॉप पर हैं। उनके सोशल मीडिया पर 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

फोटो सोशल मीडिया
एक चाय बेचने वाला लड़का, जो वडनगर स्टेशन पर पिता के साथ चाय बेचता था- वो आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे ताकतवर नेता है। इससे बड़ी प्रेरणा की कहानी और क्या हो सकती है? नरेंद्र मोदी की यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है। यह इस बात का सबूत है कि भारत का मतदाता जब किसी नेता पर भरोसा करता है, तो वह इतिहास बदल सकता है।

मोदी जी ने सिर्फ चुनाव नहीं जीते, उन्होंने लोगों का दिल जीता है। उनके फैसले, उनके भाषण, उनका आत्मनिर्भर भारत विजन, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान – इन सबने उन्हें जनता से जोड़ा है।

क्या आगे मोदी नेहरू जी का भी रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
नेहरू जी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मोदी जी को 2031 तक सत्ता में रहना होगा। क्या वो ऐसा कर पाएंगे? ये तो समय ही बताएगा, लेकिन एक बात तय है- मोदी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई, असली अध्याय तो अब शुरू हो रहा है।

आपके हिसाब से नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? कॉमेंट्स में जरूर बताइए!

अगर ये पोस्ट पसंद आया तो शेयर करें – ताकि और लोग भी जान सकें कि कैसे एक आम इंसान असाधारण इतिहास रच सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सुकन्या समृद्धि योजना: 11 साल, 4.5 करोड़ बेटियां और भरोसे की नई उड़ान

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: व्यवस्थाओं को लेकर हुई अहम बैठक

भारत का वैश्विक डंका: अब 'ताकत' नहीं 'जिम्मेदारी' में भी दुनिया ने माना लोहा, RNI रैंकिंग में 16वें स्थान पर

“गुरु वो नहीं जो सिर्फ पढ़ाए… वो है जो भविष्य बनाए” – पीएम मोदी का शिक्षकों से दिल छू लेने वाला संवाद

भारत का ऊर्जा क्षेत्र: वैश्विक साझेदारी और निवेश के नए अवसर

बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: समाधान की दिशा में आगे बढ़ता भारत

Global Economic Growth: IMF Report में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा