ग्लोबल मंच पर भारत की धमक: प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया भर से मिले सम्मानों की पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया गया है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम देने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। इसके साथ ही पीएम मोदी को विदेशी सरकारों द्वारा प्रदान किए गए कुल सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख और पीएम मोदी के नेतृत्व को मान्यता देने वाले इन सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों की पूरी सूची देखिए:-
36. उज्बेकिस्तान – ओली दाराजली दोस्तलिक (30.08.2026):
राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने दोनों देशों के बीच मित्रता और साझा विरासत को मजबूत करने के लिए यह सर्वोच्च विदेशी सम्मान प्रदान किया, जिसे पीएम मोदी ने 1.4 अरब भारतवासियों को समर्पित किया।
35. इंडोनेशिया – बिन्तांग अदिपुर्ना मेडल ऑफ ऑनर (07.07.2026):
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो द्वारा इंडोनेशिया की सेवा और ऐतिहासिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए दिए गए इस सर्वोच्च सम्मान को पीएम मोदी ने दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक बताया।
34. सेशेल्स – गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन (28.06.2026):
राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और 'ब्लू इकोनॉमी' में नेतृत्व के लिए दिया गया यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले वैश्विक नेता बने।
33. स्लोवाकिया – ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, प्रथम श्रेणी (15.06.2026):
राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी द्वारा प्रदान किया गया यह स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के मजबूत संबंधों और आपसी विश्वास को दर्शाता है।
32. नॉर्वे – रॉयल नॉर्वे ऑर्डर ऑफ मेरिट ग्रैंड क्रॉस (18.05.2026):
ओस्लो में सम्राट हेराल्ड पंचम द्वारा आयोजित समारोह में दिया गया यह नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान है, जो मानवता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में उत्कृष्ट योगदान के लिए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को मिलता है।
31. स्वीडन – रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार - कमांडर ग्रैंड क्रॉस (17.05.2026):
अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कूटनीति में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया यह स्वीडन का प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले एशियाई नेता बने।
30. इजराइल – स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल (25.02.2026):
इजराइली संसद द्वारा रणनीतिक व कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिए गए इस सर्वोच्च सम्मान को पीएम मोदी ने संसद संबोधन के बाद दोनों देशों के साझा मूल्यों का प्रतीक बताया।
29. ओमान – ऑर्डर ऑफ ओमान (18.12.2025):
सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद द्वारा प्रदत्त यह ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो ओमान के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान और भारत की वैश्विक साख को दर्शाता है।
28. इथियोपिया – ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया (16.12.2025):
इथियोपिया की प्राचीन सभ्यता का यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद द्वारा दिया गया, जिसे पीएम मोदी ने भारत-इथियोपिया साझेदारी को आकार देने वाले सभी भारतीयों को समर्पित किया।
27. नामीबिया – ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस (09.07.2025):
राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह द्वारा दिया गया नामीबिया का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पीएम मोदी इतिहास में पहले भारतीय नेता हैं।
26. ब्राजील – नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस (09.07.2025):
ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा द्वारा द्विपक्षीय शीर्ष कूटनीतिक व रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया।
25. त्रिनिदाद और टोबैगो – द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो (04.07.2025):
राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू द्वारा दिया जाने वाला यह देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे पाने वाले पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।
24. घाना – द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (02.07.2025):
घाना का यह राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्रपति द्वारा दिया गया, जिसे पीएम मोदी ने भारत के युवाओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया।
23. साइप्रस – द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III (16.06.2025):
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा प्रदान किया गया यह सर्वोच्च सम्मान दोनों देशों के बीच शांति, सुरक्षा, संप्रभुता और साझा मूल्यों का प्रतीक है।
22. श्रीलंका – श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार (05.04.2025):
राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा साझा बौद्ध व सांस्कृतिक विरासत और द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त बनाने के लिए धर्म चक्र व नवरत्न से सुसज्जित इस सम्मान से नवाजा गया।
21. मॉरीशस – द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन (12.03.2025):
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम द्वारा प्रदान किया गया यह देश का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय नागरिक बने।
20. बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (06.03.2025):
कैरेबियाई देश बारबाडोस द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान पीएम मोदी के रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य मदद के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दिया गया।
19. कुवैत – द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (22.12.2024):
कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद द्वारा ऐतिहासिक दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों के प्रतीक के रूप में दिया जाने वाला कुवैत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है।
18. डोमिनिका – डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर (21.11.2024):
डोमिनिका राष्ट्रमंडल द्वारा महामारी के दौरान दी गई सहायता और वैश्विक नेतृत्व के सम्मान में यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
17. गयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (20.11.2024):
राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली द्वारा वैश्विक समुदाय की असाधारण सेवा और भारत-गयाना संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
16. नाइजीरिया – द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (17.11.2024):
1969 में महारानी एलिजाबेथ के बाद नाइजीरिया का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के दूसरे विदेशी नेता हैं।
15. रूस – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (09.07.2024):
जार पीटर द ग्रेट द्वारा 1698 में शुरू किया गया रूस का यह 326 साल पुराना सबसे प्रतिष्ठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा प्रदान किया गया।
14. भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (22.03.2024):
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी राष्ट्रप्रमुख हैं।
13. ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ORDER ऑफ ऑनर (25.08.2023):
राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू द्वारा वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक प्रगति, समृद्धि और पर्यावरण सुरक्षा में योगदान के लिए दिया गया।
12. फ्रांस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (13.07.2023):
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा पेरिस में प्रदान किया गया फ्रांस का यह सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
11. मिस्र – ऑर्डर ऑफ द नाइल (25.06.2023):
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी द्वारा दोनों देशों के द्विपक्षीय व रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए यह सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्रदान किया गया।
10. फिजी – कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (22.05.2023):
फिजी के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका द्वारा दुनिया के चुनिंदा गैर-फिजियन नागरिकों को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है।
9. पापुआ न्यू गिनी – द ग्रैंड कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु (22.05.2023):
प्रशांत द्वीपीय देशों की एकता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करने के लिए यह सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया।
8. पलाऊ गणराज्य – एबाक्ल अवॉर्ड (22.05.2023):
पापुआ न्यू गिनी यात्रा के दौरान पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर द्वारा यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया।
7. अमेरिका – लीजन ऑफ मेरिट (22.12.2020):
तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए दिया गया।
6. बहरीन – किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (24.08.2019):
खाड़ी देशों के साथ भारत की सैकड़ों साल पुरानी मित्रता को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए बहरीन के राजा द्वारा प्रदान किया गया।
5. मालदीव – निशान इज्जुद्दीन (08.06.2019):
मालदीव का यह सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा के दौरान दिया गया।
4. संयुक्त अरब अमीरात – ऑर्डर ऑफ जायद (24.08.2019):
क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यूएई का यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया।
3. फिलिस्तीन – ग्रैंड कॉलर (10.02.2018):
फिलिस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय रिश्तों की बेहतरी के लिए राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया।
2. अफगानिस्तान – अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (04.06.2016):
राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन पर प्रदान किया गया अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
1. सऊदी अरब – सैश ऑफ किंग अब्दुल अजीज (03.04.2016):
शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज द्वारा आधुनिक सऊदी राष्ट्र के संस्थापक के नाम पर स्थापित देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।
प्रमुख संस्थागत एवं विशिष्ट पुरस्कार
• लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (01.08.2023):
राष्ट्र निर्माण और देश की असाधारण प्रगति में योगदान के लिए तिलक स्मारक मंदिर न्यास द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार, जिसे पाने वाले वे 41वें व्यक्ति हैं।
• सचखंड श्री हजूर साहिब सम्मान पत्र (25.04.2022):
साहिबजादों की स्मृति में हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' मनाने के ऐतिहासिक निर्णय से प्रेरित होकर सिख समाज द्वारा यह सम्मान दिया गया।
• प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (24.04.2022):
भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय योगदान देने के लिए स्थापित पहला पुरस्कार प्रदान किया गया।
• CERAWeek वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशिप अवॉर्ड (05.03.2021):
भारत के सतत विकास और प्रकृति के साथ गहरे संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा समिट में समर्पित किया गया।
• फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल पुरस्कार (14.01.2019):
डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और वित्तीय समावेशन के माध्यम से देश को उत्कृष्ट नेतृत्व देने के लिए प्रदान किया गया पहला पुरस्कार है।
• सियोल शांति पुरस्कार (22.02.2019):
'मोदीनॉमिक्स' के जरिए आर्थिक असमानता कम करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए दिया गया पुरस्कार, जिसकी राशि उन्होंने नमामि गंगे को समर्पित की।
• ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड (24.09.2019):
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा 50 करोड़ भारतीयों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण देने वाले 'स्वच्छ भारत अभियान' के सफल जनआंदोलन के लिए दिया गया।
• UNEP चैंपियंस ऑफ द अर्थ (03.10.2018):
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल और 2022 तक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक खत्म करने के संकल्प के लिए दिया गया संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार है।

Comments
Post a Comment