प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के 133 विवादित बयान

भारतीय राजनीति में नेताओं की भाषा और बयानों का स्तर समय-समय पर चर्चा और विवाद का केंद्र बनता रहा है। विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की नीतियों पर निशाना साधते समय इस्तेमाल किए गए तीखे शब्दों, उपमाओं और बयानों को लेकर अक्सर राजनीतिक गलियारों में गरमा-गरम बहस छिड़ जाती है।

आइए नज़र डालते हैं विभिन्न मौकों पर नेताओं द्वारा दिए गए प्रमुख बयानों और बयानों से जुड़े विवादों पर:

133. संजय राउत — ‘अघोरी’, ‘क्रूर’ (13 जून 2026, पुणे)
राउत ने कहा कि नेहरू, इंदिरा, शास्त्री, नरसिम्हा राव, राजीव गांधी, अंबेडकर और बालासाहेब ठाकरे की मिट्टी में मोदी जैसा ‘अघोरी’ और ‘क्रूर’ आदमी कहां से आ गया, और जिस मिट्टी से औरंगजेब आया था, उसी से ये लोग आए हैं।

132. अजय राय — अश्लील टिप्पणी (22 मई 2026, महोबा)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से बातचीत में पीएम के लिए अत्यंत अश्लील वाक्य (“गां#$ फाड़ दी”) का इस्तेमाल किय और उसे दोहराया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और भाजपा नेताओं ने इसकी आलोचना की।

131. राहुल गांधी — ‘गद्दार’ (20 मई 2026, रायबरेली)
सभा में राहुल ने लोगों से कहा कि भाजपा-आरएसएस वाले सामने आएं तो उनसे कहिए कि मोदी-शाह और भाजपा-आरएसएस ‘गद्दार’ हैं, क्योंकि उन्होंने देश को बेचा और संविधान पर हमला किया।

130. अजेंद्र कुमार (सपा) — ‘हरामी’, ‘देशद्रोही’ (11 मई 2026, महोबा)
मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि इतना ‘हरामी’ और ‘देशद्रोही’ प्रधानमंत्री आजतक नहीं हुआ।

129. मल्लिकार्जुन खरगे — ‘आतंकवादी’ (21 अप्रैल 2026, चेन्नई)
AIADMK
के भाजपा से जुड़ने पर सवाल उठाते हुए खरगे ने कहा, “वह एक आतंकवादी हैं और समानता में विश्वास नहीं रखते”; उनके अनुसार इससे लोकतंत्र कमजोर होगा।

128. अतुल लोंढे पाटिल — ‘दुर्योधन’ (29 अगस्त 2025)
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता ने एक पॉडकास्ट में मोदी को ‘दुर्योधन’ और चुनाव आयोग को ‘दुशासन’ कहा।

127. सुप्रिया श्रीनेत — दादा-नाना वाली टिप्पणी (4 नवंबर 2024, रांची)
पत्रकारों के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पैसा मोदी के नाना/दादा के घर से आया था। भाजपा ने इसे अभद्र भाषा बताया।

126. संजय राउत — “दिमाग सड़ा हुआ है” (16 सितंबर 2024)
राउत ने कहा कि मोदी को खुद नहीं पता कि अगली बार क्या बोलेंगे; उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और “दिमाग सड़ा हुआ है”।

125. हाजी रजा (सपा) — अभद्र टिप्पणी (20 जून 2024, फतेहपुर)
सांसद नरेश उत्तम पटेल के स्वागत समारोह में सपा नेता ने कहा कि सांसद लोकसभा में दहाड़ेंगे तो मोदी का डर से पेशाब निकल जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच के निर्देश दिए बताए गए।

124. संजय राउत — औरंगजेब से तुलना, जमीन में गाड़ने की बात (9 मई 2024, अहमदनगर)
अपने मराठी भाषण में राउत ने मोदी की तुलना औरंगजेब से की, तू-तड़ाक की भाषा अपनाई और उन्हें जमीन में गाड़ने की बात कही।

123. मुकेश सहनी (VIP) — अभद्र शब्द (30 अप्रैल 2024)
मंडल आयोग का हवाला देते हुए सहनी ने पूछा कि क्या मोदी 10 साल ताली बजाते रहे, और इसके साथ एक आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किया।

122. अलका लांबा — रावण से तुलना (27 अप्रैल 2024, दुर्ग)
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि रावण में तो 10 कमियां थीं, पर वह कम से कम त्याग करता था; पीएम कुछ त्याग नहीं कर रहे और गरीब-मजदूर के अधिकार छीनकर पूंजीपतियों को दे रहे हैं।

121. करण सिंह (कांग्रेस प्रत्याशी, जोधपुर) — “बकवास कर रहा” (17 अप्रैल 2024)
नेहरू पर मोदी के हमलों पर करण सिंह ने कहा कि सूई भी न बनाने वाले देश में IIM-IIT किसने बनाए, और “चाय बनाने वालां का बेटा इतना बकवास कर रहा है”।

120. संजय राउत — ‘विष’, ‘गब्बर’, ‘भूत’ (12 अप्रैल 2024, संभाजीनगर)
चंद्रकांत खैरे के प्रचार में राउत ने मोदी-शाह को ‘विष’ कहा, मोदी के चेहरे को ‘भयानक’ और ‘भूत’ बताया, ‘गब्बर’ वाला तंज कसा और “400 पार” के नारे पर पूछा कि क्या लोकतंत्र उनके पिता का है।

119. कवासी लखमा (कांग्रेस प्रत्याशी, बस्तर) — “मोदी मरेगा” (10 अप्रैल 2024)
गोंडी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा — लखमा जीतेगा और मोदी मरेगा, खेल खत्म।

118. चरणदास महंत — ‘डिफॉल्टर’ (8 अप्रैल 2024, सक्ती)
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 10 साल में मोदी की कोई गारंटी पूरी नहीं हुई, इसलिए वे ‘डिफॉल्टर’ हैं।

117. संजय सिंह (AAP) — ‘अपशकुनी’ (7 अप्रैल 2024)
मोदी के “कब्रिस्तान के साथ श्मशान” वाले बयान का हवाला देकर संजय सिंह ने कहा कि इतने ‘अपशकुनी’ हैं कि उसके बाद कोरोना आ गया और गांव-गांव में श्मशान बन गए।

116. ममता बनर्जी — “साला मोदी” (4 अप्रैल 2024)
राशन के पैकेट पर पीएम की तस्वीर पर बोलते हुए ममता ने कहा कि वे भूखी रह लेंगी, पर “साला मोदी” की तस्वीर वाला राशन नहीं खाएंगी।

115. तेजस्वी यादव — ‘धोखेबाज’ (31 मार्च 2024)“लोकतंत्र बचाओ महारैली” में तेजस्वी ने कहा — “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो” — और ‘मोदी की गारंटी’ को ‘चाइनीज माल’ कहा, जो सिर्फ चुनाव तक टिकती है।

114. पीयूष पांडा (TMC) — “तेली का बेटा” (31 मार्च 2024)
राम मंदिर उद्घाटन पर पीयूष पांडा ने प्रधानमंत्री की जाति का जिक्र करते हुए कहा कि एक ‘तेली का बेटा’ अधूरे मंदिर का उद्घाटन कैसे कर सकता है, और मोदी को ‘अहंकारी’ बताया।

113. राहुल गांधी — ‘डरा हुआ तानाशाह’ (21 मार्च 2024)
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल ने ट्वीट किया कि ‘डरा हुआ तानाशाह’ ‘मरा हुआ लोकतंत्र’ बनाना चाहता है — संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियां तोड़ना, विपक्ष का खाता फ्रीज़ करना और मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी।

112. संजय राउत — औरंगजेब से तुलना (20 मार्च 2024, महाराष्ट्र)
राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में औरंगजेब की एंट्री हो गई है और औरंगजेब सोच वाले लोग दिल्ली से महाराष्ट्र पर चढ़ाई कर रहे हैं।

111. अवधेश सिंह यादव (RJD) — हिंसा वाला बयान (15 मार्च 2024, रांची)
इंडी गठबंधन की बैठक में उन्होंने कहा, “हम अगर मोदी की खोपड़ी में गोली मार दें तो इसे गलत कहा जाएगा क्या?”

110. टी. एम. अनबरसन (DMK) — “टुकड़े-टुकड़े कर देता” (13 मार्च 2024)
तमिलनाडु के मंत्री ने मंच से कहा कि वे मंत्री हैं इसलिए शांत हैं, नहीं तो पीएम के “टुकड़े-टुकड़े कर देते”।

109. लालू यादव — “मोदी का परिवार नहीं” (3 मार्च 2024)
लालू ने मोदी के परिवार को लेकर तंज कसा — “मोदी के पास तो परिवार ही नहीं है” — जिसके बाद इसी मुद्दे पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान चला।

108. राहुल गांधी — ‘पनौती’ (21 नवंबर 2023, जालौर)
क्रिकेट विश्वकप फाइनल में भारत की हार का हवाला देते हुए राहुल ने चुनावी सभा में पीएम को ‘पनौती’ कहा।

107. मल्लिकार्जुन खरगे — “मोदी सब झूठ बोलते हैं” (17 नवंबर 2023, तेलंगाना)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना में घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी के 15 लाख रुपये और किसानों की आय दोगुनी करने के वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मोदी सब झूठ बोलते हैं। लेकिन हम जब ये बात बोलते हैं तो आप में से चंद लोग गुस्से में आते हैं। आप कहते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसा कैसे बोला। मैं कहता हूं पीएम तो एक तरफ हैं, यहां बैठा ‘पीएम का बाप’ भी झूठ बोलने में कम नहीं।

106. खरगे — “पीएम झूठ नहीं बोलता, तो 15 लाख कहां गए?” (6 नवंबर 2023, जोधपुर)
खरगे ने कालेधन से 15 लाख और सालाना 2 करोड़ नौकरियों के वादे का जिक्र करते हुए पीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

105. नीरज मिश्रा — ‘नालायक’, ‘निकम्मा’ (22 अक्टूबर 2023)
कांग्रेस प्रवक्ता ने न्यूज़-24 की बहस में कहा कि मोदी से नालायक और निकम्मा कोई राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं है।

104. उदय भान — अभद्र शब्द (23 सितंबर 2023, हरियाणा)
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर दोनों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

103. आलोक शर्मा — ओसामा बिन लादेन से तुलना (15 अगस्त 2023)

‘आज तक’ के लाइव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम की तुलना ओसामा बिन लादेन से की।

102. कन्हैया कुमार — गधे और कुत्ते वाला उदाहरण (28 जुलाई 2023)
पीएम के “पीएफआई में भी इंडिया” वाले बयान पर कन्हैया ने कहा — गधे और कुत्ते दोनों चार पैर वाले हैं, तो क्या सब गधे कुत्ते हो गए? इसे पीएम के लिए गधे वाली तुलना बताया गया।

101. सुखजिंदर सिंह रंधावा — ‘ढपोर शंख’ (23 जुलाई 2023)
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पीएम सिर्फ बातें करते हैं, जनता को देते कुछ नहीं।

100. सुरेंद्र राजपूत — “मोदी लालू के पैर की धूल भी नहीं” (23 जून 2023)
लालू को सामाजिक न्याय का योद्धा बताते हुए कांग्रेस नेता ने मोदी को उनके “पैर की धूल भी नहीं” कहा।

99. अरुण यादव — पिता पर टिप्पणी (14 जून 2023)
मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी आ सकते हैं, उनके “वरिष्ठ, यदि कोई हों” और पिता भी आ सकते हैं — जिसे पीएम के दिवंगत पिता का अपमान बताया गया।

98. राहुल गांधी — ‘नमूना’ (30 मई 2023, अमेरिका)
अमेरिका यात्रा में राहुल ने कहा कि कुछ लोग खुद को भगवान से भी ज्यादा जानने वाला मानते हैं — “हमारे प्रधानमंत्री ऐसे ही एक नमूने (स्पेसिमेन) हैं”।

97. अधीर रंजन चौधरी — “पगला मोदी” (23 मई 2023, मुर्शिदाबाद)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा — ये मोदी नहीं, ‘पगला मोदी’ हैं।

96. प्रियांक खरगे — ‘नालायक बेटा’ (1 मई 2023, कलबुर्गी)
कर्नाटक चुनाव की रैली में कहा कि दिल्ली में ‘नालायक बेटा’ बैठा है।

95. मल्लिकार्जुन खरगे — जहरीले सांप से तुलना (27 अप्रैल 2023, कलबुर्गी)
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को जहरीले सांप जैसा बताया — कोई चखेगा तो मर जाएगा।

94. श्रीनिवास बी.वी. — हिटलर से तुलना (24 मार्च 2023)
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा — “Fascism got a new face & Dictatorship a new Heir!” और पीएम की तुलना हिटलर से की।

93. अरविंद केजरीवाल — ‘कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री’ (24 मार्च 2023, दिल्ली विधानसभा)
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के संदर्भ में केजरीवाल ने सत्तापक्ष को ‘डरपोक’ कहा और पीएम की शैक्षिक योग्यता पर तंज कसा।

92. केजरीवाल — “पीएम पढ़ा-लिखा होना चाहिए” (14 मार्च 2023, भोपाल)
नोटबंदी और कोरोना में थाली बजवाने का हवाला देकर केजरीवाल ने कहा कि कम पढ़ा-लिखा पीएम हो तो कोई भी बेवकूफ बना देता है।

91. केजरीवाल — “मोदी के 7 ईमानदार नगीने” (14 मार्च 2023)
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने भाजपा के सात नेताओं को व्यंग्य में ‘मोदी के सात ईमानदार नगीने’ कहा।

90. जयराम रमेश — हिटलर, स्टालिन, मुसोलिनी से तुलना (11 मार्च 2023)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का हवाला देकर कांग्रेस नेता ने ट्वीट में पीएम को हिटलर, स्टालिन और मुसोलिनी जैसे तानाशाहों के समान बताया।

89. केजरीवाल — “इंदिरा गांधी जैसी अति” (1 मार्च 2023)
सिसोदिया की सीबीआई गिरफ्तारी के बाद पार्टी विधायकों की बैठक में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र वैसी ही अति कर रहा है जैसी कभी इंदिरा गांधी ने की थी।

88. ‘मोदी मर गया’ के नारे (26 फरवरी 2023)
सिसोदिया की सीबीआई पूछताछ के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ‘मोदी मर गया’ के नारे लगाए गए।

87. पवन खेड़ा — पीएम के नाम को लेकर टिप्पणी (20 फरवरी 2023)
अडानी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने पीएम के नाम को ‘गौतम दास’ कहकर फिर सुधारा; इसे पीएम के दिवंगत पिता का अपमान बताया गया।

86. खरगे — ‘तानाशाह’ (8 जनवरी 2023, कर्नाटक)
रैली में खरगे ने पीएम की तुलना तानाशाह से की और कहा कि “हर बात में मोदी-मोदी” लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं।

85. खरगे — ‘चूहा’ (19 दिसंबर 2022, अलवर)
चीन के आक्रमण पर चर्चा न कराने का सवाल उठाते हुए खरगे ने सरकार की तुलना चूहे से की।

84. शंकर सिंह वाघेला — ‘मौत का सौदागर’ (5 दिसंबर 2022, गुजरात)
दूसरे चरण के मतदान के दिन वाघेला ने कहा कि सोनिया ने जो कहा वह सही है — “मोदी मौत का सौदागर है”।

83. वी.एस. उग्रप्पा — ‘मॉडर्न भस्मासुर’ (2 दिसंबर 2022, कर्नाटक)
स्कॉलरशिप के मुद्दे पर पूर्व कांग्रेस सांसद ने पीएम को ‘मॉडर्न भस्मासुर’ कहा।

82. खरगे — रावण से तुलना (28 नवंबर 2022, गुजरात)
मोदी के चेहरे पर वोट मांगने पर तंज कसते हुए खरगे ने पूछा कि क्या उनके कुछ रावण जैसे सौ सिर हैं।

81. दिग्विजय सिंह — ‘रावण’ (17 नवंबर 2022)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय ने गुजरात की अस्मिता व उद्योग पर बोलते हुए पीएम को ‘रावण’ कहा।

80. मधुसूदन मिस्त्री — “औकात दिखा देंगे” (12 नवंबर 2022)
गुजरात चुनाव के घोषणापत्र के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस चुनाव में पीएम को “औकात दिखा देंगे”।

79. गोपाल इटालिया (AAP) — पीएम की मां पर टिप्पणी (13 अक्टूबर 2022)
वीडियो में इटालिया ने पीएम को ‘नीच’ कहा और उनकी मां हीराबा को लेकर “नौटंकी” जैसी भाषा इस्तेमाल की।

78. गोपाल इटालिया — ‘नीच’ (10 अक्टूबर 2022)
इटालिया ने वोट डालने के नाटक का हवाला देते हुए पीएम को ‘नीच’ कहा।

77. अलका लांबा — ‘नालायक’ (12 जुलाई 2022)
मीम वाले ‘प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड’ के साथ ट्वीट में लिखा कि ‘नालायक’ को जुमलेबाजी छोड़ मेहनत करने के लिए कितनी बार कहा था।

76. सुबोधकांत सहाय — “हिटलर की मौत मरेगा” (20 जून 2022, जंतर-मंतर)
राहुल से ईडी पूछताछ के विरोध में सत्याग्रह के मंच से कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम हिटलर के रास्ते पर चले तो हिटलर की मौत मरेंगे।

75. शेख हुसैन — “कुत्ते की मौत” (13 जून 2022, नागपुर)
विरोध प्रदर्शन में नागपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “जैसे कुत्ते की मौत होती है, वैसे ही नरेंद्र मोदी की मौत होगी”।

74. अरविंद केजरीवाल — ‘देशद्रोही’, ‘कायर’, ‘मनोरोगी’ (8 मई 2022)
केजरीवाल ने कहा कि मोदी देशद्रोही हैं और उन्होंने आतंकियों के साथ ‘सेटिंग’ कर रखी है; साथ में ‘कायर’ और ‘मनोरोगी’ जैसे शब्द भी कहे गए।

73. अजय राय — “जमीन में गाड़ देंगे” (4 फरवरी 2022, पिंडरा)
यूपी चुनाव में नुक्कड़ सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए अमर्यादित भाषा इस्तेमाल की और कहा कि चुनाव के दिन मोदी को जमीन में गाड़ देंगे।

72. नाना पटोले — “मोदी को मार सकता हूं” (फरवरी 2022)
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने भंडारा में कहा, “मैं मोदी को मार सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं”। वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हुआ।

71. उमंग सिंघार — ‘राक्षस’ (14 दिसंबर 2021)
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ने ट्वीट में पीएम की तुलना राक्षस से की।

70. कर्नाटक कांग्रेस — ‘अंगूठाछाप’ (18 अक्टूबर 2021)
उपचुनाव से पहले पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कन्नड़ में किए ट्वीट में पीएम को ‘अंगूठाछाप’ कहा गया।

69. रणदीप सुरजेवाला — ‘सबसे क्रूर प्रधानमंत्री’ (22 दिसंबर 2020)
ट्वीट में प्रवक्ता ने पीएम को इतिहास का ‘सबसे क्रूर प्रधानमंत्री’ कहा।

68. सुरजेवाला — बंदर से तुलना (17 सितंबर 2020)
सरकार चलाने के तरीके पर तंज कसते हुए उन्होंने पीएम की तुलना ‘बंदर’ से।

67. गौरव पांधी — आसाराम और राम रहीम से तुलना (26 अगस्त 2020)
पीएम की मोर के साथ तस्वीर आने पर कांग्रेस नेता ने उनके ‘नए लुक’ की तुलना आसाराम और गुरमीत राम रहीम से कर दी।

66. नंद कुमार बघेल — ‘दुष्ट’ (15 अप्रैल 2020)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता ने फेसबुक पोस्ट में पीएम को ‘दुष्ट’ कहा।

65. पी.एल. पुनिया — गोडसे से तुलना (13 फरवरी 2020)
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि मोदी और गोडसे में एक समानता है — दोनों सिर झुकाकर हमला करते हैं।

64. अधीर रंजन चौधरी — “यह देश मोदी-शाह के बाप का नहीं” (16 जनवरी 2020, बशीरहाट)
सीएए के संदर्भ में जनसभा में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ‘पाकिस्तानी’ कहा जाता है तो हां, वे पाकिस्तानी हैं, और यह देश मोदी-शाह के बाप का नहीं है।

63. मणिशंकर अय्यर — ‘कातिल’ (14 जनवरी 2020, शाहीन बाग)
सीएए आंदोलन का समर्थन करते हुए अय्यर ने कहा कि देखना है किसका हाथ मजबूत है — हमारा या “उस कातिल का”; इससे पहले उन्होंने पीएम को ‘नीच’ कहा था।

62. कमलनाथ — पिता-दादा पर टिप्पणी (9 जनवरी 2020)
मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी और रिश्तेदार तो दूर, पीएम के पिता-दादा भी स्वतंत्रता संग्राम में नहीं थे।

61. तरुण गोगोई — ‘हिंदू जिन्ना’ (7 जनवरी 2020)
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम धर्म के आधार पर जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत पर चल रहे हैं, इसलिए वे ‘हिंदू जिन्ना’ हैं।

60. दिग्विजय सिंह — जनरल डायर से तुलना (18 दिसंबर 2019)
उन्होंने पीएम की तुलना जनरल डायर से की और कहा कि देश के मुसलमानों को मोदी पर भरोसा नहीं है।

59. सुबोधकांत सहाय — ‘मदारी’, ‘मोतियाबिंद का मरीज़’ (27 नवंबर 2019, धनबाद)
नामांकन कार्यक्रम में उन्होंने पीएम को ‘मदारी’ और मुख्यमंत्री रघुबर दास को ‘जमूरा’ कहा, तथा पीएम को मोतियाबिंद का मरीज़ बताया।

58. राहुल गांधी — ‘भोंपू’, ‘जेबकतरा’ (15 अक्टूबर 2019, यवतमाल)
राहुल ने पीएम को कुछ उद्योगपतियों का ‘भोंपू’ कहा और उनकी रणनीति को ऐसे जेबकतरे जैसा बताया जो चोरी से पहले ध्यान बंटाता है।

57. अधीर रंजन चौधरी — ‘घोड़ा’ (24 जुलाई 2019)
लोकसभा में कांग्रेस नेता ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पीएम का जवाब मांगा और उन्हें ‘घोड़ा’ कहा।

56. अधीर रंजन चौधरी — ‘गंदी नाली’ (24 जून 2019)
धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में उन्होंने इंदिरा गांधी को ‘मां गंगा’ बताते हुए पीएम की तुलना ‘गंदी नाली’ से की।

55. नवजोत सिंह सिद्धू — ‘काले अंग्रेज’ (10 मई 2019, इंदौर)
पंजाब के मंत्री ने इंदौर की सभा में पीएम को ‘काले अंग्रेज’ कहा।

54. प्रियंका गांधी — ‘कायर’, ‘कमजोर’ (9 मई 2019, प्रतापगढ़)
उन्होंने कहा, “इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा”।

53. संजय निरुपम — ‘औरंगजेब का आधुनिक अवतार’ (7 मई 2019)
निरुपम ने बनारस कॉरिडोर में मंदिरों के तोड़े जाने का हवाला देकर पीएम को औरंगजेब का ‘आधुनिक अवतार’ कहा।

52. प्रियंका गांधी वाड्रा — ‘दुर्योधन’ (7 मई 2019, अंबाला)
कुमारी शैलजा के समर्थन में सभा के दौरान उन्होंने पीएम की तुलना दुर्योधन से की।

51. सिद्धू — ‘दर्शनीय घोड़ा’ (6 मई 2019)
पंजाब के मंत्री ने पीएम को ‘दर्शनीय घोड़ा’ कहा।

50. दीन दयाल बैरवा — ‘हिंदू आतंकवादी’ (5 मई 2019, दौसा)
दौसा पंचायत समिति के प्रधान का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पीएम को ‘हिंदू आतंकवादी’ कहा।

49. बी. नारायण राव — ‘नामर्द’ (18 मार्च 2019, बीदर)
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ने जनसभा में पीएम को ‘नामर्द’ कहा।

48. पवन खेड़ा — मसूद अजहर, ओसामा, दाऊद और आईएसआई से तुलना (16 मार्च 2019)
टीवी बहस में प्रवक्ता ने ‘MODI’ नाम को मसूद अजहर, ओसामा बिन लादेन, दाऊद इब्राहिम और आईएसआई से जोड़ा।

47. राशिद अल्वी — अपशब्द (25 जनवरी 2019)
उन्होंने पीएम के महलों में रहने और लाखों के सूट पहनने का हवाला देते हुए उनकी बुजुर्ग मां के रहन-सहन पर सवाल उठाए।

46. सुशील कुमार शिंदे — ‘हिटलर’, ‘तानाशाह’ (10 जनवरी 2019)
पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि पीएम तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं और उनकी तुलना हिटलर से की।

45. अबू आसिम आजमी (सपा) — गधे से तुलना (28 दिसंबर 2018)
महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष ने पीएम को ‘अनपढ़’, ‘जाहिल’ और ‘गंवार’ कहा और उनकी तुलना गधे से की।

44. एम.के. स्टालिन — ‘पॉलिटिकल ब्रोकर’ (27 दिसंबर 2018)
डीएमके नेता ने पीएम को ‘राजनीतिक दलाल’ कहा।

43. श्यामसुंदर सिंह धीरज — ‘चोर’, ‘नटवरलाल’ (25 दिसंबर 2018)
बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने “चौकीदार चोर है” का नारा दोहराते हुए पीएम को ‘चोर’ और ‘नटवरलाल’ कहा।

42. रणदीप सुरजेवाला — मोहम्मद बिन तुगलक (7 दिसंबर 2018)
मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पीएम मोहम्मद बिन तुगलक की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

41. इरफान अंसारी — “साला मोदी” (26 नवंबर 2018)
झारखंड के कांग्रेस विधायक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए ‘साला मोदी’ कहा।

40. विलासराव मुत्तेमवार — पिता को लेकर सवाल (25 नवंबर 2018)
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चार पीढ़ियां सबको पता हैं, पर प्रधानमंत्री के पिता को लेकर सवाल उठाए।

39. जिग्नेश मेवाणी — ‘नालायक बेटा’ (25 नवंबर 2018)
ट्वीट में कहा कि पीएम ‘नालायक बेटा’ हैं, क्योंकि नोटबंदी को जस्टिफाई करने के लिए उन्होंने मां का सहारा लिया।

38. राज बब्बर — पीएम की मां को लेकर टिप्पणी (22 नवंबर 2018, इंदौर)
चुनावी सभा में रुपये के गिरने पर बोलते हुए उन्होंने पीएम की मां की उम्र का हवाला देकर तंज कसा।

37. संजय निरुपम — “नरेंद्र मोदी से बुरा कुछ नहीं” (9 नवंबर 2018)
निरुपम ने कहा कि मोदी से बुरा कुछ नहीं है।

36. मल्लिकार्जुन खरगे — हिटलर से तुलना (4 नवंबर 2018, बांद्रा)
मुंबई कांग्रेस के कार्यक्रम में खरगे ने पीएम की तुलना हिटलर से की।

35. जिग्नेश मेवाणी — ‘नमक हराम’ (25 अक्टूबर 2018, पटना)
गांधी मैदान की रैली में उन्होंने पीएम के लिए ‘नमक हराम’ शब्द का इस्तेमाल किया।

34. राहुल गांधी — “चौकीदार चोर है” (20 सितंबर 2018, डूंगरपुर)
राजस्थान की रैली में राहुल ने पीएम के ‘चौकीदार’ वाले दावे पर तंज कसते हुए ‘चौकीदार चोर है’ का नारा दिया।

33. संजय निरुपम — ‘अनपढ़-गंवार’ (12 सितंबर 2018)
निरुपम ने पीएम की शैक्षिक डिग्री पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘अनपढ़-गंवार’ कहा।

32. रणदीप सुरजेवाला — औरंगजेब से तुलना (26 जून 2018)
उन्होंने पीएम को “औरंगजेब से भी क्रूर तानाशाह” कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने पूरे लोकतंत्र को बंधक बना लिया है।

31. अल्पेश ठाकोर — चौकीदार और कुत्ते वाली कहावत (19 फरवरी 2018)
सोशल मीडिया पर साझा की गई एक कहावत में चौकीदार की तुलना कुत्ते से की गई, जिसे पीएम पर तंज माना गया।

30. दिव्या स्पंदना (रम्या) — ‘POT’ वाला ट्वीट (4 फरवरी 2018)
पीएम के ‘TOP’ (टमाटर-प्याज-आलू) वाले बयान पर कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख ने लिखा, “क्या जब आप POT (नशे) में होते हैं तब ऐसा होता है?”

29. जिग्नेश मेवाणी — “हिमालय जाकर हड्डियां गलाएं” (19 दिसंबर 2017)
आजतक पर उन्होंने कहा कि पीएम ‘मानसिक तौर पर बूढ़े’ हो चले हैं, रिटायर हो जाना चाहिए और हिमालय जाकर हड्डियां गलानी चाहिए।

28. संजय निरुपम — ‘निकम्मा’ (13 दिसंबर 2017)
आजतक की बहस में पीएम को ‘निकम्मा’ कहा; भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनसे माफी मांगने की मांग की।

27. सलमान निजामी — पिता-दादा पर सवाल (9 दिसंबर 2017)
जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर अभद्र भाषा में पूछा कि मोदी के पिता और दादा कौन हैं।

26. मणिशंकर अय्यर — ‘नीच किस्म का आदमी’ (7 दिसंबर 2017)
अय्यर ने कहा, “मुझको लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है”।

25. आनंद शर्मा — ‘अस्वस्थ मानसिकता’ (27 नवंबर 2017)
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘अस्वस्थ मानसिकता’ से गुजर रहे हैं, जो एक राष्ट्रीय मसला है।

24. यूथ कांग्रेस मैगज़ीन का ट्वीट (21 नवंबर 2017)
ऑनलाइन पत्रिका ने पीएम के चाय बेचने पर तंज कसता ट्वीट किया, विवाद बढ़ने पर उसे हटा दिया।

23. मनीष तिवारी — अभद्र शब्दों वाला ट्वीट (17 सितंबर 2017)
पीएम के जन्मदिन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भक्तों को लेकर अभद्र शब्दों वाला ट्वीट किया (शब्द यहां नहीं दोहराए गए)।

22. अरविंद केजरीवाल — ‘बेशर्म तानाशाह’ (3 फरवरी 2017)
आयकर विभाग के आप का पंजीकरण रद्द करने के सुझाव के बाद केजरीवाल ने पीएम को ‘बेशर्म तानाशाह’ कहा।

21. दिग्विजय सिंह — आपत्तिजनक ट्वीट (2017)
उन्होंने पीएम की तस्वीर वाला ट्वीट किया, जिसमें तीन पंक्तियां आपत्तिजनक मानी गईं।

20. प्रमोद तिवारी — गद्दाफी, मुसोलिनी, हिटलर (16 नवंबर 2016)
नोटबंदी के विरोध में उन्होंने पीएम की तुलना गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे तानाशाहों से की।

19. राहुल गांधी — ‘जवानों के खून के दलाल’ (6 अक्टूबर 2016)
किसान यात्रा के दौरान दिल्ली पहुंचकर तत्कालीन कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम को ‘जवानों के खून का दलाल’ कहा।

18. राशिद अल्वी — ‘Most stupid PM’ (16 मई 2016)
इंडिया टीवी के कार्यक्रम में कहा कि गूगल पर “most stupid Prime Minister” सर्च करने पर मोदी का नाम आता है।

17. इमरान मसूद — “मोदी के टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा” (28 मार्च 2014)
सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही।

16. सोनिया गांधी — ‘जहर के बीज’/‘जहर की खेती’ (1 फरवरी 2014, गुलबर्गा)
लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है लोग ऐसे लोगों को मंजूर नहीं करेंगे जो जहर का बीज बोते हैं।

15. सोनिया गांधी — ‘मौत का सौदागर’ (2007)
गुजरात चुनाव प्रचार में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहा। मूल सूची के अनुसार इसका जवाब गुजरात के मतदाताओं ने कांग्रेस की हार से दिया।

14. मणिशंकर अय्यर — ‘सांप’, ‘बिच्छू’, ‘गंदा आदमी’ (3 मार्च 2013)
तत्कालीन राज्यसभा सांसद ने नरेंद्र मोदी को सांप, बिच्छू और गंदा आदमी कहा।

13. दिग्विजय सिंह — ‘रावण’ (13 जून 2012)
थ्री-डी होलोग्राफिक रैली में मोदी की एक साथ उपस्थिति पर तंज कसते हुए उन्हें ‘राक्षसराज रावण’ कहा।

12. मणिशंकर अय्यर — ‘लहू पुरुष’, ‘पानी पुरुष’, ‘असत्य का सौदागर’ (नवंबर 2012)
एक चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद ने मोदी को इन तीन नामों से संबोधित किया।

11. सोमा गंडा पटेल — जातिगत टिप्पणी (नवंबर 2012)
सुरेंद्रनगर के कांग्रेस सांसद ने रैली में मोदी को ‘घांची’ कहकर जातिगत टिप्पणी की।

10. हुसैन दलवई — ‘चूहा’ (2012)
गुजरात चुनाव प्रचार में पालनपुर की रैली में कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरदार पटेल के सामने मोदी केवल ‘चूहे’ हैं।

9. मनीष तिवारी — दाऊद इब्राहिम से तुलना (मार्च 2012)
तत्कालीन कांग्रेस प्रवक्ता ने मोदी की तुलना दाऊद इब्राहिम से की।

8. रिज़वान उस्मानी — ‘बदतमीज़’, ‘नालायक’ (2009)
लोकसभा चुनाव की रैली में उन्होंने मोदी को ‘बदतमीज’ और ‘नालायक’ कहा और उनके माता-पिता पर सवाल उठाए।

7. शांताराम नाइक — हिटलर और पोल पोट से तुलना (7 जून 2013)
गोवा के कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने मोदी की तुलना हिटलर और तानाशाह पोल पोट से की।

6. रेणुका चौधरी — ‘नमोनिटिस’ (7 जून 2013)
उन्होंने मोदी को न्यूमोनिया जैसा वायरस बताया और उसे ‘नमोनिटिस’ नाम दिया।

5. सलमान खुर्शीद — बंदर से तुलना (8 जून 2013)
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी इस तरह भीड़ खींचते हैं जैसे लोग बंदर के करतब देखने जाते हैं।

4. जयराम रमेश — ‘भस्मासुर’ (13 जून 2013)
तत्कालीन कैबिनेट मंत्री ने नरेंद्र मोदी को ‘भस्मासुर’ कहा।

3. बेनी प्रसाद वर्मा — ‘पागल कुत्ता’ (14 जुलाई 2013)
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ने मोदी के लिए ‘पागल कुत्ता’ शब्द का इस्तेमाल किया।

2. गुलाम नबी आजाद — ‘गंगू तेली’ (17 अगस्त 2013)
तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ने मोदी को ‘गंगू तेली’ कहा।

1. बी.के. हरिप्रसाद — ‘गंदी नाली का कीड़ा’ (2009)
कांग्रेस नेता ने 2009 में मोदी के लिए यह शब्द इस्तेमाल किया।

Comments

Popular posts from this blog

Global Economic Growth: IMF Report में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पतन, क्या वे पार्टी के लिए अभिशाप बन गए हैं?

भारत को AI की ग्लोबल ताकत बनाने की तैयारी