महिला सम्मान की बातें, आचरण में सवाल: कांग्रेस नेताओं पर 80 बार उठीं उंगलियां

नारी स्वतंत्रता और पितृसत्तात्मक सोच के खात्मे की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी के भीतर का सच इन दावों से कोसों दूर है। राहुल गांधी "स्मैश द पैट्रियार्की" का नारा दे रहे हैं, कांग्रेस मनुस्मृति जलाने का आह्वान कर रही है, और प्रियंका वाड्रा "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" का नारा लगाती हैं। लेकिन इन नारों की पोल खुद पार्टी के भीतर सामने आ रहे महिला उत्पीड़न और बदसलूकी के मामले खोल रहे हैं। ताजा मामला जेएनयू का है। वहां 11 छात्राओं ने एक कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर बिमोल अकोइजम अंगोमचा पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए। शिकायतें मई में इंटरनल कमेटी तक पहुंची थीं। जांच के बाद यूनिवर्सिटी ने उन्हें

बर्खास्त कर दिया और दिल्ली पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। सांसद इसे "विच-हंट" बताकर कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। वहीं एबीवीपी और भाजपा का सवाल है कि इतने महीनों तक कार्रवाई क्यों अटकी रही और राहुल-प्रियंका चुप क्यों रहे। मामला सिर्फ यूनिवर्सिटी तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक मंचों और रैलियों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं दिखतीं। अक्टूबर 2024 में हरियाणा के नारनौंद में सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में मंच पर महिला नेता सोनिया दुहन से छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। खुद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने इसकी पुष्टि की थी। घटना पुरानी है, पर सवाल आज भी वही है कि शिकायतों पर सख्ती कब दिखेगी। 

Rahul Gandhi Congress

और यह सिलसिला नया नहीं है। बयानों, आरोपों और घटनाओं की यह फेहरिस्त बताती है कि सवाल एक-दो नेताओं का नहीं, पार्टी के रवैये का है। बयानों, आरोपों और घटनाओं की यह लिस्ट इसी बहस का हिस्सा है। आइए एक नजर डालते हैं आरोपों पर...


80. जेएनयू: कांग्रेस सांसद प्रोफेसर पर 11 छात्राओं के आरोप
मई 2026 में 11 छात्राओं ने इंटरनल कमेटी में प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम अंगोमचा के खिलाफ शिकायत की। इंटरनल कमेटी की जांच के बाद जेएनयू ने उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। बाद में दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की। सांसद का कहना है कि उनके वकील बर्खास्तगी को चुनौती देने की तैयारी में हैं। 

79. मुस्लिम महिलाओं का राहुल के खिलाफ प्रदर्शन
मनुस्मृति पर राहुल के बयान के बाद दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कुछ मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका सवाल था कि महिला अधिकारों की बात करने वाले राहुल महिला आरक्षण और सुधारों पर कदम पीछे क्यों खींच लेते हैं। प्रदर्शनकारियों ने इसे दोहरा रवैया बताया।

78. हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला, राहुल चुप
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की इजाजत मांगने वाली याचिका खारिज कर दी। भाजपा का सवाल है कि महिलाओं की आजादी पर बोलने वाले राहुल इस पर क्यों नहीं बोले। आलोचक रक्षाबंधन विज्ञापन में अभिनेत्री के कपड़ों पर उनके समर्थन की याद भी दिला रहे हैं।

77. पवन खेड़ा: हिजाब पर फैसला धार्मिक विद्वान करें
कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि हर महिला को अपनी पसंद का पहनावा चुनने का हक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है या नहीं, यह धार्मिक विद्वान तय करेंगे। विरोधियों का तंज है कि फिर बाकी पहनावे पर फैसला कौन करेगा।

76. बहुविवाह-हलाला रोकने वाले UCC का विरोध
कांग्रेस पर आरोप है कि उसने बहुविवाह और निकाह हलाला पर रोक वाले UCC विधेयकों का विरोध किया। भोपाल मध्य के विधायक आतिफ अकील विरोध में काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे थे। पार्टी इसे राजनीतिक एजेंडा बताती है, जबकि आलोचक इसे तुष्टिकरण की राजनीति कहते हैं।

75. वक्फ संशोधन में महिलाओं की भागीदारी पर विरोध
वक्फ बोर्ड में महिलाओं और पसमांदा मुसलमानों की एंट्री वाले संशोधनों का कांग्रेस ने विरोध किया। सरकार का तर्क है कि इससे जरूरतमंदों तक योजनाओं का फायदा पहुंचेगा। कुछ मुस्लिम संगठन और विपक्ष इन प्रावधानों पर आशंका जताते रहे हैं।

74. तीन तलाक पर कांग्रेस का रुख
2017 में सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक ठहराया और 2019 में कानून बना। कांग्रेस ने बिल के कई प्रावधानों का विरोध किया था। कपिल सिब्बल ने अदालत में तीन तलाक के पक्ष में पैरवी की और इसे आस्था का मामला बताया। भाजपा इसे वोट बैंक की राजनीति कहती है।

73. खतना पर सिंघवी की दलील

10 जुलाई 2018 को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में खतना प्रथा के पक्ष में दलीलें दीं। उन्होंने इसे धार्मिक मामला बताया और कहा कि रोक लगाना दखल होगा। आलोचक कहते हैं कि पार्टी को ऐसी प्रथा के साथ खड़ा नहीं दिखना चाहिए था।

72. शाह बानो: कोर्ट का फैसला पलटा
1986 में सुप्रीम कोर्ट ने शाह बानो के पक्ष में गुजारा भत्ते का फैसला दिया। तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने संसद से कानून लाकर उस फैसले को पलट दिया। आलोचक आज भी इसे महिला अधिकारों पर राजनीतिक समझौते की मिसाल बताते हैं।

71. मेलोनी पर तंज, ठहाके लगाते रहे नेता
13 अगस्त, 2026 को दिल्ली के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के गले लगने पर संदीप दीक्षित ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर भद्दा मजाक किया। वीडियो में मंच पर मौजूद नेता हंसते दिखे। भाजपा नेताओं ने इसे महिला राष्ट्राध्यक्ष का अपमान बताया।

70. मंच पर महिला नेता से छेड़छाड़
4 अक्टूबर 2024 को हरियाणा के नारनौंद में दीपेंद्र हुड्डा की रैली के मंच पर महिला नेता सोनिया दुहन से छेड़छाड़ की बात सामने आई। सांसद कुमारी शैलजा ने खुद कहा कि सोनिया ने उन्हें यह बात बताई है। विपक्ष ने पूछा कि कांग्रेस की "लड़की हूं" वाली आवाज तब कहां थी।

69. सिमी रोजबेल जॉन का आरोप और निष्कासन
केरल की वरिष्ठ नेता सिमी रोजबेल जॉन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौते करने पड़ते हैं। आरोप के कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया। भाजपा इसे आवाज दबाने की मिसाल बताती है।

68. "जिसे बड़ा नेता बनना है, वो पैर दबाएगी"

5 अगस्त 2024 की रात का एक वीडियो वायरल हुआ, जो राजस्थान विधानसभा के भीतर का बताया गया। उसमें एक कांग्रेस विधायक को यह कहते सुना गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने इसे नारीशक्ति का अपमान बताया।

67. अलका लांबा: "इन्हें जूते मारकर निकालो"
16 जुलाई, 2024 को भोपाल में महिला कांग्रेस की बैठक में अलका लांबा पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ महिला नेता मधु शर्मा के लिए यह बात कही। मधु शर्मा ने सूची से नाम गायब होने का सवाल उठाया था। इस पर विवाद बढ़ा और भाजपा ने कांग्रेस को घेरा।

66. सुरजेवाला की हेमा मालिनी पर टिप्पणी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सभा के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी का नाम लेकर एक टिप्पणी की। भाजपा ने इसे महिला विरोधी और अपमानजनक बताया। यह चुनावी माहौल में बड़ा मुद्दा बना।

65. कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट
कंगना रनौत को मंडी से टिकट मिलने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल मचा। आलोचना बढ़ी तो पोस्ट हटा दिया गया। कंगना ने जवाब में कहा कि हर महिला गरिमा की हकदार है।

64. मृणाल पांडे का ट्वीट
सुप्रिया के बाद पत्रकार मृणाल पांडे के एक ट्वीट पर भी विवाद हुआ, जिसमें मंडी को लेकर "रेट" वाली बात थी। सोशल मीडिया पर लानत-मलामत के बाद ट्वीट डिलीट कर दिया गया। भाजपा समर्थकों ने इसे कांग्रेस इकोसिस्टम की सोच बताया।

63. एचएस अहीर की पोस्ट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश अहीर पर कंगना को लेकर बेहद आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा। भाजपा समर्थकों ने सवाल उठाया कि क्या पार्टी कार्रवाई करेगी। पोस्ट की भाषा पर तीखी प्रतिक्रिया आई।

62. दिग्विजय सिंह और डॉ. लीना शर्मा
21 फरवरी, 2024 को ग्वालियर-चंबल दौरे में डॉ. लीना शर्मा से मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें वे उन्हें "पागल औरत" कहकर गार्ड से बाहर निकालने को कहते सुने गए। लीना शर्मा खुद कांग्रेस कार्यकर्ता बताई गई हैं।

61. "अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता"
कर्नाटक के कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वे रेप की शिकायत करने आए परिवार से कहते सुनाई दिए कि अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता। इस बयान की चौतरफा निंदा हुई।

60. अर्चना गौतम से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मारपीट
29 सितंबर 2023 को दिल्ली में 24 अकबर रोड के बाहर अर्चना गौतम और उनके पिता से धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। अर्चना कभी "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान का चेहरा रही थीं। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण बिल की बधाई देने गई थीं।

59. अर्चना के आरोप: प्रियंका के पीए पर
अर्चना ने प्रियंका गांधी के निजी सहायक संदीप सिंह पर महिलाओं का सम्मान न करने और मिलने से रोकने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि पार्टी में जो आवाज उठाता है, उसे बाहर कर दिया जाता है। ये उनके आरोप हैं।

58. निलंबन और SC/ST एक्ट की एफआईआर
कांग्रेस ने अर्चना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निलंबित करने की बात कही। पिता का कहना है कि उन्हें निलंबन का कोई पत्र नहीं मिला। इससे पहले मेरठ पुलिस ने अर्चना के पिता की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया था।

57. महिला सांसदों को "फ्लाइंग किस" का आरोप
9 अगस्त 2023 को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद लोकसभा से जाते वक्त राहुल गांधी पर यह आरोप स्मृति ईरानी ने लगाया। उन्होंने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताया। कांग्रेस की ओर से इसे राजनीतिक आरोप कहा गया।

56. झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता का वायरल वीडियो
अप्रैल 2023 में बन्ना गुप्ता का कथित अश्लील बातचीत वाला वीडियो वायरल हुआ। गुप्ता ने वीडियो को फर्जी बताया। मामले ने राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल मचाई।

55. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर आरोप
असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी पर लगातार परेशान करने और लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाया। उनका दावा था कि शिकायत के बावजूद नेतृत्व ने सुनवाई नहीं की। ये उनके आरोप हैं।

54. रायपुर: महिला कार्यकर्ता का जयंत साहू पर आरोप
छत्तीसगढ़ में एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता जयंत साहू पर पद के बदले संबंध बनाने का दबाव और ब्लैकमेल से 5 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। उसने रायपुर एसपी को लिखित शिकायत दी। मामला पुलिस जांच में है।

53. जयराम रमेश: "चुनाव ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं"
12 दिसंबर 2022 को राजस्थान में महिला सीएम चेहरे के सवाल पर जयराम रमेश ने यह टिप्पणी की। उस वक्त कांग्रेस की दो महिला नेता भी साथ बैठी थीं। आलोचकों ने इसे महिला नेतृत्व को हल्के में लेना कहा।

52. उदित राज की राष्ट्रपति मुर्मू पर टिप्पणी
उदित राज ने 5 अक्टूबर 2022  को ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर आदिवासी महिला के अपमान का आरोप लगाया। 

51. अधीर रंजन का "राष्ट्रपत्नी" वाला बयान
जुलाई 2022 में अधीर रंजन चौधरी के मुंह से राष्ट्रपति मुर्मू के लिए "राष्ट्रपत्नी" शब्द निकला। विवाद बढ़ने पर उन्होंने इसे जुबान की फिसलन बताया। भाजपा ने इसे अपमान कहा।

50. अजय कुमार का मुर्मू पर बयान
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता अजय कुमार ने मुर्मू को "इविल फिलॉसफी" का प्रतिनिधि बताया था। भाजपा ने इसे आदिवासी महिला उम्मीदवार का अपमान कहा। कांग्रेस ने इसे वैचारिक विरोध बताया।

49. सोनिया के निजी सचिव पर दुष्कर्म का आरोप
एक दलित महिला ने दिल्ली के उत्तम नगर थाने में सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर कराई। उसने वीडियो में पुलिस पर आरोपी को बचाने और दबाव बनाने के आरोप लगाए। 

48. कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला से बदसलूकी
7 अगस्त 2022 को जबलपुर में तरुण भनोत ने फोटो खींच रही महिला कार्यकर्ता का फोन छीनकर उसे "बेवकूफ महिला" कह दिया। यह नजारा नेताओं और पत्रकारों के सामने हुआ। 

47. केरल यूथ कांग्रेस में यौन शोषण की शिकायत
पलक्कड़ के चिंतन शिविर में एक महिला नेता ने कार्यकारी सदस्य विवेक नायर पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया। विवेक नायर को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया। विवाद इस पर रहा कि निलंबन के कारण में यौन शोषण का जिक्र नहीं था।

46. मंत्री-पुत्र रोहित जोशी पर रेप का केस
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़िता ने नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप करने के आरोप लगाए। मामला पुलिस के पास दर्ज है।

45. विधायक के बेटे पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा समेत 5 पर दौसा में 15 साल की किशोरी से गैंगरेप का केस दर्ज हुआ। परिवार ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और 15.5 लाख रुपये वसूलने के आरोप लगाए। ये आरोप जांच का विषय हैं।

44. शांति धारीवाल: "राजस्थान मर्दों का प्रदेश है"
विधानसभा में रेप के मामलों पर बोलते हुए मंत्री शांति धारीवाल ने यह बात कह दी। विपक्ष ने इसे संवेदनहीन बयान बताया। इस पर काफी राजनीतिक हंगामा हुआ।

43. इंदौर: पीड़िता को "राहुल गांधी ने भेजा है" वाला कॉल
इंदौर में यूथ कांग्रेस की महिला पदाधिकारी ने रेप का मामला दर्ज कराया था। एक वायरल ऑडियो में बात करने वाले ने खुद को राहुल गांधी के दफ्तर से जुड़ा बताकर समझौते का दबाव डाला। 

42. विधायक के बेटे करण मोरवाल पर रेप का मुकदमा
इंदौर में युवा कांग्रेस की पदाधिकारी ने विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण पर शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक दोनों की मुलाकात दिसंबर में हुई थी। मामला पुलिस में दर्ज है।

41. सज्जन वर्मा: “15 साल में लड़की बच्चे पैदा करने लायक”
13 जनवरी 2021 को भोपाल में शादी की उम्र 21 साल करने के सवाल पर सज्जन सिंह वर्मा ने यह टिप्पणी की। इसकी काफी निंदा हुई। उनका सवाल था कि 18 साल की उम्र में दिक्कत क्या है।

40. "इमरती देवी अब जलेबी बन गई"
उपचुनाव में हार के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर यह तंज कसा। पार्टी को इससे फजीहत झेलनी पड़ी। इमरती देवी भाजपा की नेता हैं।

39. कमलनाथ का "आइटम" बयान
डबरा में प्रचार के दौरान कमलनाथ ने इमरती देवी का नाम लेने के बजाय "यह क्या आइटम है" कहा। बयान पर देशभर में विवाद हुआ। विरोधियों ने इसे महिला विरोधी भाषा कहा।

38. कमलनाथ: महिलाएं "सजावट" नहीं
विधानसभा चुनाव में कम महिला उम्मीदवारों पर सवाल हुआ तो कमलनाथ ने जवाब में सजावट और कोटे पर टिकट न देने की बात कही। विपक्ष ने इसे महिलाओं की गरिमा पर चोट बताया। यह बयान भी विवादों में रहा।

37. अजय सिंह ने अपनी ही प्रत्याशी को कहा "टिकाऊ माल"
उपचुनाव प्रचार में अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहू के लिए यह शब्द इस्तेमाल किया। अक्टूबर 2020 की यह टिप्पणी खूब वायरल हुई। विपक्ष ने इसे सोच का आइना बताया।

36. देवरिया: कांग्रेस दफ्तर में महिला कार्यकर्ता की पिटाई
10 अक्टूबर 2020 को देवरिया में तारा यादव ने उपचुनाव उम्मीदवार को रेप आरोपी बताकर टिकट का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनकी और साथ की महिलाओं की पिटाई कर दी। घटना राष्ट्रीय सचिव के सामने की बताई गई।

35. नारायणसामी ने किरण बेदी को कहा "राक्षस"
31 अक्टूबर 2019 को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने उपराज्यपाल किरण बेदी को यह कहा। उनका आरोप था कि बेदी योजनाएं रोक देती हैं। भाजपा ने भाषा पर आपत्ति जताई।

34. सिद्धारमैया पर महिला की चुन्नी खींचने का आरोप
मैसूर में अपने विधायक बेटे की शिकायत लेकर आई महिला से बात करते समय सिद्धारमैया पर चुन्नी खींचने और अभद्रता के आरोप लगे। वीडियो वायरल हुआ। विपक्ष ने तीखी आलोचना की।

33. राहुल के दफ्तर में महिला कर्मचारी से अभद्रता
दिल्ली में राहुल गांधी के दफ्तर के सोशल मीडिया सेल की महिला ने कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। आरोप है कि पार्टी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

32. राहुल: "शाखाओं में महिलाएं शॉर्ट्स पहनती दिखती हैं क्या?"

10 अक्टूबर 2017 को वडोदरा में राहुल गांधी ने यह सवाल उठाया। उनका निशाना संघ पर था। महिलाओं के एक वर्ग ने बयान पर आपत्ति जताई।

31. दिग्विजय सिंह का "टंच माल" बयान
27 जुलाई 2013 को इंदौर में दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन के लिए यह शब्द कहा। बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। इसे सेक्सिस्ट टिप्पणी कहा गया।

30. थरूर का मिस वर्ल्ड पर "चिल्लर" वाला ट्वीट
19 नवंबर 2017 को मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर शशि थरूर ने नोटबंदी पर तंज के बहाने "चिल्लर" शब्द इस्तेमाल किया। इसे मजाक कहकर बचाव हुआ। आलोचकों ने इसे बेमौका बताया।

29. निर्भया प्रदर्शन पर अभिजीत मुखर्जी की टिप्पणी
28 दिसंबर 2012 को तत्कालीन कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर "दिन में प्रदर्शन, रात में पब" जैसी टिप्पणी की थी। बहन शर्मिष्ठा ने आपत्ति जताई। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी।

28. बोत्सा सत्यनारायण: रेप से बचना है तो घर में रहें
27 दिसंबर 2012 को निर्भया कांड के वक्त आंध्र कांग्रेस अध्यक्ष बोत्सा ने ऐसा बयान दिया। इसकी देशभर में आलोचना हुई। मुद्दा महिला सुरक्षा बनाम महिलाओं पर पाबंदी का बना।

27. दामोदर राउत की सुलोचना दास पर टिप्पणी

ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुलोचना दास के लिए कहा कि मुझे पता है किसे खुश करके आप प्रवक्ता बनीं। टिप्पणी को निम्न स्तर का बताया गया। मामला पार्टी के अंदर का था।

26. राज्यसभा में सुशील कुमार शिंदे की टिप्पणी
चर्चा के दौरान शिंदे ने जया बच्चन से कहा कि यह फिल्म का विषय नहीं है, गंभीरता से सुनिए। विपक्ष ने इसे अपमानजनक बताया। प्रसंग राज्यसभा की कार्यवाही का था।

25. श्रीप्रकाश जायसवाल का "पत्नी का चार्म" बयान
भारत-पाक टी-20 जीत पर बोलते हुए जायसवाल ने जीत की खुशी और पत्नी के चार्म की तुलना कर दी। बयान पर खूब विवाद हुआ। महिला संगठनों ने आपत्ति जताई।

24. शीला दीक्षित: "महिलाओं को ज्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए"
2008 में पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यह कहा। सौम्या दफ्तर से घर लौटते वक्त मारी गई थीं। बयान की तीखी आलोचना हुई।

23. NSUI अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता के आरोप
25 जून 2018 को छत्तीसगढ़ की एक NSUI कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर अध्यक्ष फैरोज खान पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। उसका दावा था कि राजनीतिक तरक्की के लिए दबाव बनाया जाता है। 

22. कठुआ कैंडल मार्च में पत्रकार से बदसलूकी
13 अप्रैल 2018 को इंडिया गेट पर राहुल गांधी के कैंडल मार्च में आजतक की पत्रकार मौसमी सिंह से कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगा। मौसमी ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई थी। घटना राहुल की मौजूदगी में हुई।

21. मुंबई प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़ की शिकायत
15 अप्रैल 2018 को कठुआ-उन्नाव के विरोध में हुए कैंडल मार्च में महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी इकाई को लिखित शिकायत दी। उनका आरोप था कि पुरुष साथियों ने भीड़ का फायदा उठाया। शिकायत पार्टी इकाई में गई थी।

20. सत्यदेव कटारे: "महिला तिरछी नजर से न देखे तो पुरुष नहीं छेड़ेगा"
24 अप्रैल 2013 को भिंड में पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने यह बयान दिया। इसे पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराने वाली सोच कहा गया। बयान की व्यापक निंदा हुई।

19. संजय निरुपम की स्मृति ईरानी पर टिप्पणी
टीवी बहस में संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी के लिए पैसे के लिए ठुमके लगाने वाली जैसी बात कही। इस पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया। बयान के बाद काफी बवाल हुआ।

18. रेणुका चौधरी: "रेप तो चलते रहते हैं"
बुलंदशहर में रेप जैसे गंभीर अपराध पर वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने यह टिप्पणी की। बयान पर काफी हंगामा हुआ। आलोचकों ने इसे असंवेदनशील बताया।

17. राजाराम पाल का दलित महिलाओं पर बयान

4 नवंबर 2016 को कानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल ने दलित महिलाओं को लेकर "बेडरूम तक आने" वाली बात कही। बयान को दलित महिलाओं का अपमान बताया गया। बयान की चौतरफा निंदा हुई।

16. केरल कांग्रेस अध्यक्ष एमएम हसन का मासिक धर्म वाला बयान
28 मार्च 2017 को अंतरिम अध्यक्ष बनते ही हसन ने मासिक धर्म को अपवित्र बताया। उन्होंने कहा कि इन दिनों महिलाओं को पूजा स्थल नहीं जाना चाहिए। बयान पर नाराजगी जताई गई।

15. सुभाष चौधरी पर रेप का केस
अक्टूबर 2017 में हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर दिल्ली के तुगलक रोड थाने में रेप का केस दर्ज हुआ। आरोप राज्यसभा सांसद के घर की नौकरानी से जुड़ा था। भाजपा ने तब के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

14. शिमला गुड़िया कांड पर वीरभद्र का बयान

गुड़िया गैंगरेप-हत्या कांड के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा कोई देश या प्रदेश नहीं जहां अपराध नहीं होता। बयान को असंवेदनशील बताया गया। विपक्ष ने उनसे जवाब मांगा।

13. शादीलाल बत्रा पर रेप का मामला
27 सितंबर 2016 को दिल्ली में एक वकील महिला ने हरियाणा से कांग्रेस राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। मामला दिल्ली पुलिस के पास गया। आरोपों पर जांच की बात कही गई।

12. केरल विधायक एम विंसेंट की गिरफ्तारी
22 जुलाई 2017 को पुलिस ने 51 साल की महिला की शिकायत पर विधायक विंसेंट को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला ने घटना के बाद सुसाइड की कोशिश की थी। मामला कानूनी प्रक्रिया में रहा।

11. विधायक हेमंत कटारे पर रेप और अपहरण का केस
2 फरवरी 2018 को भिंड के अटेर के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज हुआ। एक महिला और उसकी बेटी ने अलग-अलग शिकायतें दी थीं। मामला अलग-अलग थानों में दर्ज हुआ।

10. बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे का इस्तीफा

23 फरवरी 2017 को नाबालिग द्वारा यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। आरोप गंभीर था। इस्तीफे के बाद मामला कानूनी तौर पर आगे बढ़ा।

9. कर्नाटक: बीएस थम्मैया पर यौन शोषण का आरोप
सितंबर 2015 में कोडवा साहित्य अकादमी की अध्यक्ष ने थम्मैया पर यौन शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। उनका कहना था कि कथित हरकत सीसीटीवी में कैद हुई और फुटेज डिलीट की गई। ये शिकायतकर्ता के आरोप हैं।

8. अजमेर कांड में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी
कुख्यात अजमेर कांड में यूथ कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष फारुख चिश्ती, उपाध्यक्ष नफीस चिश्ती और संयुक्त सचिव अनवर चिश्ती पर स्कूली बच्चियों के शोषण के आरोप लगे। मामला दशकों चला और कई पीड़िताओं के आत्महत्या की खबरें भी आईं। देश के सबसे जघन्य मामलों में इसे गिना जाता है।

7. NSUI नेता गौरव भारती का विवादित ट्वीट
अप्रैल 2018 में दिल्ली की 10 साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार की खबर पर उत्तराखंड NSUI के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर पर आरोपी के समर्थन में ट्वीट का आरोप लगा। इसकी काफी आलोचना हुई। मामला पार्टी की साख से जुड़ा बना।

6. यूथ कांग्रेस नेता आचार शर्मा पर शोषण का आरोप
27 दिसंबर 2017 को आनंदपुर साहिब की एक महिला ने डॉक्टर आचार शर्मा पर क्लिनिक में यौन शोषण का आरोप लगाया। वे यूथ कांग्रेस के नेता बताए गए। आरोपों की जांच की मांग उठी।

5. अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड
2012 में सामने आई एक सीडी में सिंघवी को एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाने का दावा किया गया। इसमें जज बनाने की बात भी कही गई। इस मामले के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

4. बाबूलाल नागर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर पर 2013 में 35 साल की महिला ने सरकारी नौकरी के नाम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। यह मामला प्रदेश की राजनीति में काफी गरमाया रहा। ये महिला के आरोप हैं।

3. गोपाल कांडा और गीतिका शर्मा
2012 में हरियाणा सरकार में मंत्री गोपाल कांडा की एयरलाइन में काम करने वाली गीतिका शर्मा ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। 5 अगस्त 2012 को गीतिका ने खुदकुशी कर ली। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया।

2. भंवरी देवी कांड

2011 में राजस्थान के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा पर भंवरी देवी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगे। यह मामला राजस्थान की सियासत का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बना। जांच और अदालती कार्यवाही लंबी चली।

1. एनडी तिवारी का राजभवन वीडियो
कांग्रेस के दिग्गज नेता एनडी तिवारी का राजभवन में कथित तौर पर तीन महिलाओं के साथ वीडियो एक तेलुगु चैनल ने प्रसारित किया। इसके बाद उन्हें राज्यपाल पद छोड़ना पड़ा। यह मामला कांग्रेस की साख पर लंबे समय तक सवाल बनकर रहा।

Comments

Popular posts from this blog

Global Economic Growth: IMF Report में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा

राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का पतन, क्या वे पार्टी के लिए अभिशाप बन गए हैं?

भारत को AI की ग्लोबल ताकत बनाने की तैयारी